नमस्कार किसान भाइयों, अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर की छत या बालकनी से ताज़ी और शुद्ध सब्जियां सीधे आपकी थाली में आएं तो ऑर्गेनिक फार्मिंग से बेहतर तरीका कोई नहीं है। भारत में अब बहुत लोग घर पर ही जैविक खेती करके न सिर्फ अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं बल्कि महंगे सब्जियों के खर्चे से भी बच रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको खेत-खलिहान की जरूरत नहीं है। थोड़ी जगह, सही तैयारी और कुछ आसान टिप्स से आप अपने घर में ही शुद्ध सब्जियां उगा सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं how to start organic farming at home in india आसान भाषा में और स्टेप बाय स्टेप।

1. घर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग की तैयारी कैसे करें:
ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करने से पहले थोड़ी तैयारी जरूरी होती है। आपको यह तय करना होगा कि कहां आप खेती करना चाहते हैं छत, बालकनी या आंगन में। इसके साथ ही मिट्टी, गमले और पौधों के बीज की सही व्यवस्था भी जरूरी है। सही प्लानिंग से ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप ताजा सब्जियां उगा पाएंगे।
1. सही जगह चुनें:
- छत या बालकनी में ऐसी जगह देखें जहां धूप अच्छी आती हो।
- कम से कम 4-5 घंटे की धूप हर पौधे को मिलनी चाहिए।
- उस जगह पर पानी की निकासी भी सही होनी चाहिए ताकि गमले में पानी जमा न हो।
Also read – ड्रिप सिंचाई प्रणाली के फायदे क्या है – जानिए कैसे बदल रही है किसानों की किस्मत।
2. मिट्टी तैयार करें:
- ऑर्गेनिक खेती के लिए साधारण मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं।
- मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन ज्यादा गीली न होने दें।
- महीने में एक बार मिट्टी में नई खाद मिलाना भी जरूरी है।
3. गमले और कंटेनर का चुनाव
- पौधे लगाने के लिए पुराने बाल्टी, टब या बड़े गमले यूज़ कर सकते हैं।
- कंटेनर में नीचे छेद जरूर करें ताकि पानी निकल सके।
- गमले में थोड़ी कंकड़ या ईंट के टुकड़े डाल दें जिससे मिट्टी जमे नहीं।
2. कौन-कौन सी सब्जियां घर पर उगाई जा सकती हैं
घर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि आप कम जगह में भी कई तरह की सब्जियां उगा सकते हो , इसके लिए न तो आपको खेत की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत करने की। बस सही मौसम में बीज बोना और पौधों की हल्की देखभाल करना जरूरी है। इससे आपको ताजगी भरी हरी सब्जियां मिलेंगी और बाज़ार से सब्जी लाने की झंझट भी कम होगी।
1. पत्तेदार सब्जियां:
- पालक, मेथी, धनिया जैसी सब्जियां सबसे आसान होती हैं।
- इनका बढ़ना जल्दी होता है और देखभाल भी कम चाहिए।
- छोटे गमले या ट्रे में भी ये आसानी से उग सकती हैं।
2. टमाटर और मिर्च:
- टमाटर और हरी मिर्च घर पर उगाना बहुत आसान है।
- इनके लिए थोड़ा बड़ा गमला और सहारा देने के लिए डंडी लगानी होगी।
- सही धूप और पानी से ये अच्छी फसल देंगे।
Also read – सब्जियों की खेती कैसे शुरू करें – जानिए पूरी जानकारी आसान भाषा में।
3. लौकी, तोरई जैसी बेल वाली सब्जियां:
- अगर आपके पास छत पर ज्यादा जगह है तो बेल वाली सब्जियां भी उगा सकते हैं।
- इनको चढ़ने के लिए जाल या रस्सी बांध दें।
- यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगती, बस धूप और पानी सही चाहिए।
3. घर की ऑर्गेनिक फार्मिंग में किन बातों का रखें ध्यान:
ऑर्गेनिक फार्मिंग करते वक्त कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो पौधे जल्दी बढ़ते हैं और आपको ताजगी भरी फसल मिलती है।
1. केमिकल फर्टिलाइजर से दूर रहें:
- सिर्फ गोबर खाद, वर्मी कंपोस्ट या किचन वेस्ट से बनी खाद ही इस्तेमाल करें।
- इससे मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है।
- केमिकल से पौधे पर बुरा असर पड़ता है और ऑर्गेनिक फार्मिंग का फायदा खत्म हो जाता है।

2. समय पर पानी दें:
- पौधों को रोज हल्का पानी जरूर दें लेकिन बहुत ज्यादा पानी ना डालें।
- सुबह या शाम को पानी देना सबसे सही रहता है।
- गर्मियों में पानी की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं।
Also read – 2025 मे अनाज का सही भंडारण कैसे करें: घर में अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के आसान और असरदार तरीके।
3. कीड़े-मकौड़े से बचाव करें
- नीम का तेल या हल्दी पानी स्प्रे कर सकते हैं।
- कीटनाशक के बजाय घरेलू नुस्खे ही अपनाएं।
- समय-समय पर सूखे पत्ते और जड़ साफ करते रहें।
निष्कर्ष: अब देर किस बात की
तो दोस्तों, घर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस थोड़ी सी प्लानिंग, सही मिट्टी और थोड़ी देखभाल से आप अपने घर में ही शुद्ध और हरी-भरी सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आपको यह गाइड पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। और ऐसी ही काम की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बार-बार आते रहें। खुशहाल खेती, खुशहाल जिंदगी।