भारत में सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है? – जानिए | highest milk producing cow breed in India?

नमस्कार किसान भाइयों तो आज हम बात करेंगे कि अगर आप डेयरी फार्मिंग शुरू करने की सोच रहे हैं या पहले से ही इससे जुड़े हुए हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा  भारत में सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है? – जानिए | highest milk producing cow breed in India?

तो चलिए आज इसी सवाल का आसान और सीधा जवाब जानते हैं वो भी अपनी  बोलचाल की भाषा में।

भारत की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय – गिर गाय (Gir Cow)?

जब दूध उत्पादन की बात आती है तो गिर गाय का नाम सबसे ऊपर आता है। यह नस्ल मुख्य रूप से गुजरात के सौराष्ट्र और काठियावाड़ इलाके की है, लेकिन आजकल पूरे देश में इसकी बहुत डिमांड है।

भारत में सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है? – जानिए | highest milk producing cow breed in India?

गिर गाय की खास बातें:

  • गिर गाय एक दिन में औसतन 12 से 15 लीटर दूध देती है।
  • अगर इसकी अच्छे से देखभाल की जाए तो यह 20 लीटर तक दूध देने में भी सक्षम है।
  • यह देसी नस्ल है और A2 टाइप दूध देती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • गिर गाय गर्म और शुष्क जलवायु में भी आसानी से जीवित रह सकती है।
  • इस नस्ल की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है
  • अन्य देसी नस्लें जो अच्छा दूध देती हैं:

यह भी जानें- गन्ने की बुवाई करने का सही तरीका?

1. साहीवाल गाय (Sahiwal Cow)

मूल स्थान: पंजाब और हरियाणा

दूध उत्पादन: 10 से 15 लीटर प्रतिदिन

यह भी A2 दूध देती है और गर्मी में भी अच्छा प्रदर्शन करती है।

2. रेड सिंधी (Red Sindhi)

मूल स्थान: सिंध क्षेत्र (अब पाकिस्तान में है)

दूध उत्पादन: 8 से 12 लीटर प्रतिदिन

यह गाय भी मजबूत और कम बीमार पड़ने वाली होती है।

3. थारपारकर गाय (Tharparkar Cow)

मूल स्थान: राजस्थान

दूध उत्पादन: 8 से 10 लीटर प्रतिदिन

यह नस्ल सूखा क्षेत्र झेलने में सक्षम होती है।

भारत में सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है? – जानिए | highest milk producing cow breed in India?

Also read –  तोराई ki kheti से अधिक पैदावार कैसे ले सकते है – आसान भाषा में पूरी जानकारी

गिर गाय क्यों सबसे बेहतर मानी जाती है?

भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की बात करें तो गिर गाय को इसलिए सबसे ऊपर रखा जाता है क्योंकि यह –

  • यह A2 दूध देती है जो बाजार में ज्यादा दाम में बिकता है।
  • इसकी देखभाल आसान होती है और यह बीमारी से जल्दी ठीक हो जाती है।
  • गिर गाय की उम्र ज्यादा होती है और यह लंबे समय तक दूध देती रहती है।
  • इसका दूध स्वादिष्ट, गाढ़ा और पोषण से भरपूर होता है।
  • डेयरी फार्मिंग के लिए गिर गाय क्यों सही विकल्प है?

यदि आप किसान है और आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो गिर गाय पालना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इसकी लोकप्रियता भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है।

Also read – जैविक खेती को बढ़ावा देने में AI की भूमिका

निष्कर्ष:

तो दोस्तों, अगर आप भी सोच रहे हैं कि भारत में सबसे ज़्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है? तो सीधा जवाब है – गिर गाय। हालांकि साहीवाल, रेड सिंधी और थारपारकर जैसी देसी नस्लें भी अच्छा दूध देती हैं, लेकिन गिर गाय दूध की मात्रा, गुणवत्ता और देखभाल के मामले में सबसे बेहतर है।

अगर आप डेयरी बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो गिर गाय से बेहतर शुरुआत शायद ही कोई हो। अगर आप को भी यह जानकारी अच्छी लगी तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और साथ ही अपने किसान भाइयों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top