नमस्कार किसान भाइयों, अगर आप राजस्थान के किसान हैं और खेती में नई मशीनें लाने की सोच रहे हैं, तो राजस्थान कृषि यंत्र अनुदान 2025 आपके लिए बहुत काम की योजना है। सरकार चाहती है कि हर किसान खेती में आधुनिक तकनीक अपनाए, ताकि मेहनत कम हो और उत्पादन ज़्यादा। इसी के तहत राज्य सरकार किसानों को खेती के यंत्र खरीदने पर 40% से 70% तक सब्सिडी (अनुदान) दे रही है।

क्या है राजस्थान कृषि यंत्र अनुदान योजना?
किसान भाइयों आपको बता दें कि यह योजना कृषि विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसके ज़रिए किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, थ्रेशर, सीड ड्रिल, रीपर और स्प्रे मशीन जैसे उपकरणों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। खास बात यह है कि छोटे, सीमांत, महिला और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को प्राथमिकता दी जाती है ताकि वे भी तकनीकी खेती का लाभ उठा सकें।
Also read – किसान सम्मान निधि योजना में नाम चेक कैसे करें?
पात्रता और ज़रूरी शर्तें क्या है?
- किसान राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- उसके पास खेती योग्य ज़मीन का रिकॉर्ड होना चाहिए।
- किसान का नाम ई-धारा या ई-मित्र पोर्टल पर दर्ज होना ज़रूरी है।
- बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) से जुड़ा होना चाहिए।
- एक किसान को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक ही यंत्र पर अनुदान मिलेगा।
किसान भाई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?
किसान राज किसान साथी पोर्टल (www.agriculture.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पोर्टल पर लॉगिन या नया रजिस्ट्रेशन करें।
- कृषि यंत्र अनुदान विकल्प चुनें और अपनी जानकारी भरें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें।
- आवेदन की जांच के बाद योग्य किसानों के खाते में सीधे अनुदान राशि भेजी जाती है।
Also read – PM Kisan Registration Kaise Kare? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में।
इस योजना से होने वाले फायदे क्या क्या है?
दोस्तों , आपको बता दें कि इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अब कम खर्च में खेती के लिए आधुनिक मशीनें खरीद सकते हैं। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
- पैदावार बढ़ती है और खेत की उत्पादकता सुधरती है।
- बीज, पानी और खाद का सही उपयोग होता है।
- किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है।
Fact About: राजस्थान कृषि यंत्र अनुदान 2025
- अब तक 5 लाख से ज़्यादा किसानों को इसका लाभ मिल चुका है।
- महिला किसानों को 60% तक की सब्सिडी दी जाती है।
- हर जिले में मशीन डेमो के लिए मॉडल फार्म बनाए गए हैं।
- योजना की निगरानी मोबाइल ऐप से होती है।
- यह योजना देश के सबसे सफल कृषि अनुदान मॉडलों में से एक है।
Also read – डिजिटल ट्रैक्टर पर सब्सिडी कहाँ और कैसे? जानिए आसान भाषा में।
किसानों के लिए सलाह:
तो दोस्तों , राजस्थान कृषि यंत्र अनुदान 2025 किसानों के लिए तकनीक अपनाने का बेहतरीन मौका है। अगर आप खेती को आसान और मुनाफ़े वाला बनाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएँ। तो किसान भाइयों , आपको यह आर्टिकल कैसा लगा अगर अच्छा लगा हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।