रबी की फसल क्या है, कब की जाती है इनकी खेती | what are rabi crops, are sown in which season in hindi

Rabi crops in hindi : Hello Friends आज के आर्टिकल मे हम जानेंगे रबी की फसल क्या है ?, कब की जाती है इन फसलों की खेती, क्या है रबी की फसल का उचित तापमान, साथ ही साथ हम जानेंगे रबी (rabi ki fasal) की कुछ महत्वपूर्ण फसलों के उदाहरण। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं आखिर क्या है रबी की फसल

रबी की फसल क्या है ? | what are rabi crops in hindi :

रबी की फसल जिसे शीतकालीन फसल (winter season crops) के रुप में भी जाना जाता है, ऐसी फसलें होती है जिनका उत्पादन सर्दियों के मौसम के दौरान की जाती है। रबी की फसल (rabi crops in hindi) मे ‘रबी’ शब्द अरबी भाषा का एक शब्द है। अरबी भाषा मे इस शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘वसंत ऋतु’ से है। भारत मे इस शब्द का आगमन मुगल साम्राज्य के आगमन के साथ हुआ था। तब से यह शब्द हमारे देश में व्यापक रूप से प्रयोग होता है।

इसे भी पढ़ें : खरीफ की फसल क्या है ?, खरीफ की फसल की बुआई कब की जाती है ?

रबी की फसल की परिभाषा | Rabi crops definition in hindi :

रबी की फसलों को हम निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं।

‘सर्दियों के मौसम में बोई जाने वाली फसलों को रबी की फसल (rabi ki fasal) कहते हैं।’

‘The crops are sown in winter season are called Rabi crops.’

रबी की फसल कब बोई जाती है ? | rabi crops sown in season in hindi :

भारत मे रबी की फसल (rabi crops in hindi) की बुआई आमतौर पर खरीफ की फसल की कटाई के बाद या यूं कहें कि मानसून की समाप्ति एवं सर्दियों के मौसम की शुरुआत में की जाती हैं। इन (rabi ki fasal) फसलों की कटाई सर्दियों के मौसम के अंत में यानी कि बसंत ऋतु की शुरुआत में की जाती है। जो भारत में आमतौर पर अक्टूबर- नवंबर माह से लेकर मार्च- अप्रैल माह के बीच में पडती है।

बुआई व वृद्धि के समय कम तो वही पकते समय अत्याधिक तापमान की मांग करते हैं रबी की फसल :

रबी की फसल (rabi crops in hindi), खरीफ फसलों के विपरीत बुवाई तथा वृद्धि के समय कम तापमान जबकि फसलों के पकते समय अपेक्षाकृत अधिक तापमान की मांग करते है। रबी फसलों (rabi crops in hindi) को कम तापमान, कम आर्द्रता तथा अल्प दीप्तिकाल (Short day length) की आवश्यकता होती हैं।

गेहूं है रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसल :

गेहूं रबी (rabi crops in hindi) की सबसे महत्वपूर्ण फसलों मे से एक है। इसकी खेती हमारे देश में बडे पैमाने पर की जाती हैं। भारत दुनिया में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसकी खेती 25 से 175 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक की जा सकती है परंतु 75 से 125 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र की खेती के लिए अधिक उपयुक्त माने जाते हैं।

गेहूं के बीजों के जमाव के लिए 20 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त माना जाता है इससे कम में अधिक तापमान होने पर बीजों के जमा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।  पौधों की वृद्धि के समय 14 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त माना जाता है। फसल की वृद्धि के समय रातें ठंडी तथा दिन चमकीला होना लाभदायक होता है। फसल पकते समय 22 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है। गेहूं के फसल के पकते समय यदि तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होने साथ ही साथ तेज हवाएं चलने के कारण इसके दाने सिकुड़ जाते है।

सिंचाई है रबी की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक :

किसी भी फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सिंचाई एक महत्वपूर्ण कारक है। मानसून की समाप्ति के बाद रबी फसलों (rabi crops in hindi) में सिंचाई की अधिक आवश्यकता होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। विशेषकर उन क्षेत्रों के लिए जहां पर रबी की फसलों की खेती असिंचित दशा में की जाती है । रबी की फसल (rabi crops in hindi) के पकते समय वर्षा होने पर उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसलों के वृद्धि के समय वर्षा होने की दशा में सिंचाई की बचत होती हैं।

इसे भी पढ़ें : सिंचाई क्या है ?, जानिए भारत मे सिंचाई के विभिन्न प्रकार

कुछ अन्य महत्वपूर्ण रबी की फसल के उदाहरण | rabi crops examples in hindi :

सरसों, गेहूं, चना, मटर, मसूर, आलू, गोभी वर्गीय फसलें, पालक, मूली एवं बरसीन आदि प्रमुख फसलो का उत्पादन रबी की फसल (rabi ki fasal) के अन्तर्गत की जाती हैं।

Comments are closed.