क्वारंटाइन क्या है, क्वारंटाइन का अर्थ | Quarantine meaning in hindi
Quarantine meaning in hindi : सम्पूर्ण दूनिया मे जारी लॉकडाउन तथा करोना के बढते संक्रमण की वजह से विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया मे आज क्वारंटाइन शब्द तेजी वायरल हो रहा है। हालांकि आज भी बहुत से लोग क्वारंटाइन शब्द का सही अर्थ नही जानते है। ऐसे में किसान सहायता का यह खास लेख क्वारंटाइन शब्द का सही अर्थ लेकर हाजिर है। इस लेख के माध्यम से आप क्वारंटाइन का अर्थ (Quarantine meaning in hindi) जानने के साथ ही साथ इसका परिभाषा, क्वारंटाइन के प्रकार तथा इसकी उत्पत्ति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते है क्वारंटाइन का अर्थ को
क्वारंटाइन का अर्थ |Quarantine meaning in hindi :
क्वारंटाइन (Quarantine) शब्द क्वारंटेना (Quadraginta) नामक शब्द से मिल कर बना है जो वेनशियन भाषा का एक शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘चालीस दिन’। अर्थात शाब्दिक अर्थो मे देखा जाये तो क्वारंटाइन शब्द का अर्थ उन चालीस दिनो की अवधि से है जिसमें एक आप्रवासी (immigrant) व्यक्ति को दूसरे व्यक्तियो से अलग अकेले में रहना पडता है, जिससे कि किसी निश्चित स्थान की विमारियों को दूसरे स्थानों पर फैलने से रोका जा सके।
Note : क्वारंटाइन अक्सर उन व्यक्तियों पर लगाया जाता है जो व्यक्ति संक्रामक रोग उत्पन्न हो चुके स्थानों से आया हो।
क्वारंटाइन की परिभाषा | Quarantine definition in hindi :
नये क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के अपवर्जन, विस्तार एवं निरोध अथवा स्थापित होने मे विलंब उत्पन्न के उद्देश्य से किसी व्यक्तियों, कृषि वस्तुओं एवं जानवरों के आवागमन या आयात एवं निर्यात पर विधिक नियंत्रण क्वारंटाइन (Quarantine) कहलाता है।
कौन लागू करता है क्वारंटाइन (Quarantine ) :
किसी निश्चित स्थानों के संक्रामक हो चुके रोगों को ( जैसे करोना रोग) किसी अन्य स्थानों पर फैलने से रोकने के लिए किसी देश की केन्द्रीय सरकार अथवा देश की राज्य सरकारें अपने क्षेत्रों में इस रोगों को फैलने से रोकने के लिए क्वारंटाइन (Quarantine in hindi) की घोषणा करती हैं।
कितने प्रकार का होता है क्वारंटाइन :
क्वारंटाइन को विश्व की राजनैतिक इकाइयों के आधार पर निम्न दो भागों में बाटा जा सकता है
(A). अन्तर्राष्ट्रीय क्वारंटाइन (international quarantine)
(B). देशी क्वारंटाइन (domestic quarantine)
(A). अन्तर्राष्ट्रीय क्वारंटाइन (international Quarantine) : इस क्वारंटाइन के अंतर्गत संक्रमित व्यक्तियों अथवा पादप पदार्थों के आवागमन पर विधिक नियंत्रण करके एक देश से दूसरे देश में संक्रामक रोगों के प्रवेश या विस्तार को रोका जाता है। इसमें संक्रमित व्यक्तियों अथवा पादप पदार्थों को एक देश से दूसरे देश मे आने या जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता हैं।
(B). देशी क्वारंटाइन (domestic quarantine) : इस क्वारंटाइन के अन्तर्गत संक्रमित व्यक्तियों अथवा पादप पदार्थों के प्रवेश को रोकने के लिए एक राज्य के भीतर स्थानीकृत क्षेत्रों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाता है, परंतु यह केवल एक देश के भीतर ही उस देश की केंद्रीय एवं राज्य सरकारों द्वारा लागू किया जाता है। जिससे कि नए राज्यों या क्षेत्रों में इससे संक्रमित रोगों को प्रवेश को रोका जा सके। वास्तव में देशी क्वारंटाइन (quarantine) विशेष करके उन विदेशी संक्रमित रोगों को देश में अथवा अन्य राज्यों एवं स्थानों में फैलने से रोकने के लिए लगाया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय क्वारंटाइन के बावजूद भी देश के किसी भाग में प्रवेश करने में सफल हो गए है।