आखिर क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | pm kisan samman nidhi yojana in hindi

आखिर क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ?, किसानों को क्या-क्या लाभ मिलता है इस योजना से, किसान pm kisan samman nidhi yojana के माध्यम से कैसे अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है। यदि आप के मन मे भी इसी प्रकार के प्रश्न उठ रहे है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है क्यों कि इस आर्टिकल मे हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देनेवाले है तो चलिये kisansahayata.com के इस आर्टिकल मे इस योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को विस्तार से जानते है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है ? | what is pm kisan samman nidhi yojana :

देश में किसानों को कृषि में निवेश संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति व बिना कर्ज लिए खेती की सभी आवश्यकता को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु एक योजना कार्य करती है जिसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) नाम से जाना जाता है। किसानों की प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखते हुए pm kisan samman nidhi yojana के अन्तर्गत देश के सभी प्रकार के भू जोत वाले किसान परिवारो को सालाना रु 6000 का न्यूनतम समर्थन राशि दिया जाता है। किसानों को यह धनराशि चार-चार माह के अंतराल पर कुल 3 किस्तों मे दो-दो हजार ₹ के रूप में प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत यह धनराशि किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में D.B.T. (direct benefit transfer) के माध्यम से भेज दी जाती है।
Note : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत के समय सिर्फ उन्हीं किसानों को ही इस योजना का पात्र माना जाता था जिसके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि थी तथा व लघु व सीमांत किसान परिवार से संबंधित होता था। परंतु इसमें बदलाव कर इस अनिवार्यता को समाप्त कर लिया गया तथा देश के सभी प्रकार के भू जोत वाले किसान परिवारो को इस योजना के साथ जोड़ दिया गया।

देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को मिलता है इस योजना का लाभ :

pm kisan portal के अनुसार देश के लगभग 12 करोड़ किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषि में निवेश, कृषि से जुड़ी अन्य जरूरी कार्यों व कृषि तकनिकों की आधुनिकरण के लिए एक निश्चित पूरक आय प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है।

पश्चिम बंगाल के किसानों को नही मिल पाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ :

पीएम किसान पोर्टल की मानें तो पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता। इसका एक प्रमुख कारण वहां कि राज्य सरकारें पीएम किसान योजना के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं करा पाती।

शत प्रतिशत केन्द्रीय पोषित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) :

किसानों को दिया जाने वाला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शत प्रतिशत केंद्र द्वारा पोषित योजना है। इस योजना के अनतर्गत केन्द्र सरकार पर हर चार माह पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपये व हर वर्ष लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ता हैं।

pm kisan samman nidhi yojana के लिए एक पोर्टल भी है लांच :

देश के किसानों को विभिन्न प्रकार की असुविधा से बचाव के लिए कृषि मंत्रालय ने एक पोर्टल pmkisan.gov.in को भी लांच किया है जिसके माध्यम से किसान pm kisan samman nidhi yojana से संबंधित सभी जानकारी आसानी से व अपने मातृभाषा में प्राप्त कर सकेंगे।

इस योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड की है अनिवार्यता :

इस योजना की शुरुआत में किसानों की पहचान के लिए उनके सुविधा अनुसार विभिन्न प्रकार के डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता थी परंतु केन्द्र सरकार द्वारा इसमें बदलाव करते हुए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों की दी जायेगी जिनके पास आधार कार्ड होगी।

Comments are closed.