प्रणाम किसान भाइयों , जैसा कि आप जानते है कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है क्योंकि यहाँ के किसान देश की अर्थव्यवस्था कहा जाता है। दोस्तों आपको बता दें कि हर बार सरकार किसानों के लिए नई नई योजनाए लेकर आती है तो किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Pm Dhan Dhaanya Krishi Yojana की घोषणा की है, जिसे लोग एक तरह से दिवाली गिफ्ट के रूप में देख रहे हैं।
दोस्तों , इस योजना का मकसद है किसानों की आमदनी बढ़ाना, फसलों की सुरक्षा करना और खेती को और ज्यादा आधुनिक बनाना। आइए, समझते हैं इस योजना की पूरी जानकारी आसान भाषा में।

इस योजना के तहत सरकार का मकसद – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना?
किसान भाइयों , एस योजना का मुख्य उद्देश्य है किसानों की जमीन का पूरा उपयोग कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना। ऐसे मे सरकार चाहती है कि किसान केवल खेती के सहारे न रहें बल्कि अपनी फसल को बेचने या स्टोर करने और प्रोसेस करने की क्षमता भी हासिल करें क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को न सिर्फ खेती के लिए मदद दी जाएगी, बल्कि भंडारण और विपणन की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Also read – हैप्पी सीडर अनुदान: 50% सब्सिडी कैसे लें?
इस योजना की खासियत क्या है?
दोस्तों आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को फसल उत्पादन से लेकर भंडारण तक हर स्तर पर सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे फसल खराब होने के नुकसान में भारी कमी आएगी। किसानों को अब अपनी उपज तुरंत बेचनी नहीं पड़ेगी, बल्कि वे सही समय पर, अच्छे दामों पर उसे मार्केट में ला पाएंगे। साथ ही, Pm Dhan Dhaanya Krishi Yojana के तहत आधुनिक गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम जैसी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
1. किसानों के लिए क्या फायदे होंगे?
- किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
- फसल के नुकसान की स्थिति में बीमा सहायता मिलेगी।
- किसानों के लिए फसल खरीद और बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जोड़ा जाएगा।
- गांवों में मिनी वेयरहाउस और भंडारण केंद्र बनाए जाएंगे।
- नई तकनीक जैसे ड्रोन स्प्रे, मिट्टी टेस्टिंग और स्मार्ट सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।
Also read – कृषि यंत्र अनुदान योजना 2025: आवेदन और लाभ कैसे लें?
2. किसान भाई आवेदन कैसे करें?
किसान भाइयों अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको केवल PM-Kisan पोर्टल या राज्य सरकार की कृषि वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Pm Dhan Dhaanya Krishi Yojana का फॉर्म भरना होगा। किसान को अपनी जमीन के दस्तावेज, बैंक खाता, आधार कार्ड और फसल से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी होगी। आवेदन की जांच के बाद ही किसान को योजना में शामिल किया जाएगा।
3. कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?
सरकार के अनुसार, छोटे और सीमांत किसानों को ₹20,000 से ₹1 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधा बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा, जो किसान सामूहिक खेती या FPO (Farmer Producer Organisation) के तहत काम कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Also read – किसान मेला 2025: October महीने में लगेंगे 3 बड़े कृषि मेले, किसानों को होगा लाभ?
4. दिवाली गिफ्ट क्यों कहा जा रहा है इस योजना को?
दरअसल, यह योजना ऐसे समय में आई है जब देशभर के किसान त्योहारों के मौसम में अपनी आमदनी बढ़ाने की सोच रहे हैं। पीएम मोदी ने इसे किसानों का दिवाली तोहफा बताया क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने का मौका मिलेगा। खेती में बढ़ती लागत और मौसम की मार के बीच यह योजना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई है।
5 Fact About: Pm Dhan Dhaanya Krishi Yojana
- इस योजना का नाम Dhan Dhaanya इसलिए रखा गया है क्योंकि यह धान और अन्य अनाज उत्पादकों दोनों के लिए फायदेमंद है।
- योजना के पहले चरण में 5 लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
- किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए भी फसल सहायता की जानकारी मिलेगी।
- सरकार ने इसमें AI आधारित फसल मॉनिटरिंग सिस्टम भी जोड़ा है, जिससे समय पर मदद मिल सके।
- योजना के तहत हर जिले में कृषि विकास केंद्र बनाए जाएंगे, जहां किसान फ्री ट्रेनिंग ले सकेंगे।
Also read – किसान भाइयों, ई-कृषि यंत्र अनुदान: आवेदन प्रक्रिया 2025 क्या है?
किसानों के लिए सलाह:
Pm Dhan Dhaanya Krishi Yojana किसानों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि एक बड़ा कदम है आत्मनिर्भर भारत की दिशा में। तो किसान भाइयों आपको यह जानकारी कैसी लगी अगर अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।