आधुनिक खेती क्या है, अर्थ, परिभाषा महत्व, सिद्धांत एवं प्रभाव | modern farming information in hindi

Modern farming information in hindi : कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। देश का हर दूसरा व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से ही जुड़ा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या का दबाव तथा सीमित होती कृषि योग्य भू-भाग की वजह से इन जनसंख्या को भोजन एवं इससे जुड़ी हुई जरूरतों की पूर्ति के लिए हमारे पास एक मात्र विकल्प है आधुनिक खेती (modern farming in hindi) जिसे आधुनिक कृषि के नाम से भी जाना जाता हैं। किसान सहायता के आज के इस लेख मे हम इसी आधुनिक खेती तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर इसका पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से जानेगे। तो चलिए सबसे पहले बात करते है कि आखिर आधुनिक खेती क्या है?

आधुनिक खेती क्या है ? | what is modern farming in hindi :

आधुनिक खेती दो सामान्य शब्द आधुनिक + खेती शब्दों से मिल कर बना है। शाब्दिक अर्थो मे देखा जाये तो आधुनिक खेती का अर्थ कृषि की वह उन्नत एवं वैज्ञानिक से पद्धति है जिसमें फसलों का उत्पादन आधुनिक कृषि यंत्रों, कृषि रासायनों, उन्नतशील बीजों के साथ ही साथ फसलों पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों एवं कीटों को नियंत्रण आधुनिक तौर तरीकों से करते हुए भरपूर पैदावार प्राप्त किया जाता हैं।

आधुनिक खेती की परिभाषा | Definition of modern farming in hindi :

मार्डन खेती से अभिप्राय कृषि की उस उन्नति पद्धति से जिसमें फसलोत्पादन का कार्य परंपरागत कृषि पद्धति के विपरित, आधुनिक एवं वैज्ञानिक तौर तरीकों से किया जाता हैं।

इसे भी पढ़ें : टिकाऊ खेती क्या है?, लाभ एवं महत्व

आधुनिक खेती का महत्व | important of modern farming in hindi :

हमारे देश के साथ ही साथ सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या जिस तेजी के साथ वृद्धि कर रही है उनके लिए भोजन जैसी प्रारंभिक आवश्यकता की पूर्त्ति के लिए आधुनिक खेती का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हमारी सभी खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, आहार विविधता एवं उच्च प्रोटीन खाद्य उत्पादों तक जो पहुंच है उसका एकमात्र योगदान आधुनिक खेती को ही जाता है। हमारा देश खाद्यान्नों के मामले में जो निर्यात कर पा रहा है उसका एक मात्र देने आधुनिक खेती का ही रहा है। यही कारण है कि आज हम आधुनिक कृषि के बिना इस धरती की कल्पना भी नहीं कर सकते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.