जानिये कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को | ministry of agriculture and farmers welfare in hindi

Ministry of agriculture and farmers welfare : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार का एक अहम मंत्रालय है। यह कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसानों से जुड़ी  विषयो पर कानून बनाता है। यह मंत्रालय कृषि व किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करते हुए कृषि से अत्यधिक उत्पादन करने एवं देश में खाद्यान्नों का आत्मनिर्भर बनाने मे अहम योगदान निभाता है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की स्थापना | Establishment of Ministry of Agriculture and Farmers Welfare :

इस मंत्रालय की स्थापना 1947 में कृषि मंत्रालय नाम से की गई थी। आजादी से पूर्व यह मंत्रालय राजस्व, कृषि एवं वाणिज्य विभाग के रूप में एक संयुक्त विभाग था। किसानों की समस्याओं व उनके सामने आने वाले व्यक्तिगत समस्याओं को ध्यान में रखकर 15 अगस्त 1915 को कृषि मंत्रालय के नाम में परिवर्तन करके इसे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (ministry of agriculture and farmers welfare) नाम से परिवर्तित कर दिया गया।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का मुख्यालय | Headquarters of Ministry of Agriculture and Farmers Welfare :

इस मंत्रालय के मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय कृषि से संबंधित विषयों पर “कृषि सांख्यिकी एक नजर में” नामक एक वार्षिक रिपोर्ट पेश करता है। इस रिपोर्ट में कृषि सांख्यिकी, फसल उत्पादन, कृषि ऋण तथा भारत में कृषि की स्थिति जैसे विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

भारत में वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री | present central agriculture minister of india :

भारत मे वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी हैं। युवा मोर्चा से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले नरेंद्र सिंह तोमर विधायक व पार्षद के पद पर होते हुए आज देश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री के पद पर तैनात हैं। मुंशी सिंह तोमर व शारदा देवी तोमर के पुत्र नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

1 Comment
  1. Mark says

    Thanks for your blog, nice to read. Do not stop.

Leave A Reply

Your email address will not be published.