जानिए आज का मेंथा ऑयल रेट | mentha oil rate today
Mentha oil rate today : पूरी दुनिया में औषधि गुणों के कारण अपनी एक अलग पहचान बना चुका मेंथा ऑयल का रेट हर समय बदलता रहता है। अतः मेंथा की खेती करने वाले किसानों के साथ ही साथ इसके व्यापार से जुड़े हुए लोगों को हर पल बदलने वाले मेंथा ऑयल रेट (mentha oil aaj ka rate) की जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में किसान सहायता का यह लेख मेंथा ऑयल रेट मे रोजाना होने वाले उतार-चढा़व की जानकारी लेकर आया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही इसकी रेट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
आखिर क्या है आज का मेंथा ऑयल रेट | mentha oil rate today :
दिनभर की उतार-चढा़व के बीच आज का मेंथा ऑयल रेट (mentha oil rate today) इस प्रकार रहा
आज सुबह मेंथा ऑयल के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और कारोबार बंद होने तक अपने पुरानी रेट यानी कि 952.3 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ। आप को बता दें कि कल भी मेंथा ऑयल रेट 952.3 रुपये प्रति लीटर की रेट पर बंद हुआ था।
आखिर मेंथा ऑयल क्या है ? | what is mentha oil in hindi :
जैसे कि इसके नाम मे ही इसका अर्थ छुपा हुआ है। अंग्रेजी भाषा के शब्द मेंथा ऑयल (mentha oil) का अर्थ मेंथा के तेल से लगाया जाता है जिसे आम बोल चाल की भाषा में पुदीना के तेल नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का यूरोपीय पौधा होता है। पूरी दुनिया में इसकी मांग तेजी से बढ़ने के कारण अधिक आय प्राप्त करने हेतु देश के किसानों के लिए इसकी खेती एक अच्छा विकल्प बनता जा रहा है।
मेंथा ऑयल का उपयोग | use of s mentha oil in hindi :
जापानी पुदीना के नाम से मसहूर मेंथा आयल (mentha oil) का सर्वाधिक उपयोग तंबाकू और दवा उद्योग के साथ ही साथ सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों में किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, फ्लेवरिंग जैसे उद्योगों मे भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। आप को बता दें कि मेंथा आयल के कुल उत्पादन का लगभग 40% से भी अधिक का खपत अकेले तंबाकू उत्पादों में किया जाता है। इसके बाद दवा तथा कन्फेक्शनरी जैसे उद्योगों का नम्बर आता है।
यूपी है मेंथा ऑयल का सबसे बडा़ उत्पादक देश | up is the largest producer of mentha oil :
मेंथा ऑयल का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। देश में मेंथा ऑयल (mentha oil) के कुल उत्पादन मे इसकी हिस्सेदारी लगभग 80% से भी अधिक है। जबकि उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला इसके उत्पादन में 33% का हिस्सेदारी करता है। जिले के कुल कृषि योग्य भूमि की 75% से अधिक क्षेत्रफल पर इसकी खेती की जाती है। यूपी के अतिरिक्त इसके उत्पादन मे पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों का नाम आता है।
भारत है दुनिया का सबसे बड़ा मेंथा ऑयल निर्यातक देश | India is the world’s largest mentha oil exporter :
भारत मेंथा ऑयल का सबसे बडा निर्यातक देश है। दुनिया के कुल मेंथा ऑयल के उत्पादन में भारत का तकरीबन 73-75% की हिस्सेदारी है। जो अपने कुल उत्पादन का एक बडा हिस्सा विदेशों में निर्यात करता है। चीन, सिंगापुर तथा अमेरिका मेंथा ऑयल का सबसे बडा आयातक देश है। इसके अतिरिक्त यह ब्रिटेन, ब्राजील, जापान और फ्रांस जैसे एशियाई यूरोपीय एवं अमेरिकन देशों में निर्यात किया जाता हैं।