सभी किसान भाइयों को मेरा नमस्कार, दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं कि पशुओं के लिए अच्छा चारा क्या हो सकता है जो कि किसानों के पालतू जानवरों को अच्छा पोषण दे सके। यदि आप भी अपने पालतू जानवरों के लिए अच्छे चारे की तलाश में हैं तो अंत तक जरूर पढ़ें।
यह भी जानें – Harit Kheti Kya Hai | हरित खेती क्या है?
अगर आपके पास गाय, भैंस, बकरी, घोड़े या कोई और पालतू जानवर हैं, तो उनका सही ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें सही चारा मिलना चाहिए। लेकिन सवाल ये है कि सबसे अच्छा चारा कौन-सा है? और उसे बोना कैसे चाहिए? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

1. आपके जानवर के लिए हरा चारा क्या क्या हो सकता है?
हरा चारा जानवरों के लिए सबसे जरूरी होता है। इससे उन्हें जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और फाइबर मिलते हैं। कुछ बेहतरीन हरे चारे की फसलें क्या क्या हैं? आइए जानते हैं।
· नेपीयर घास (Napier Grass) – तेजी से बढ़ने वाली घास, जिसे बार-बार काटकर खिलाया जा सकता है।
· ज्वार-चारा (Sorghum) – गर्मी और सूखे में भी बढ़ने वाली एक बेहतरीन फसल।
· बरसीम (Berseem) – सर्दियों में बोई जाने वाली हरी घास, जिसे जानवर बहुत पसंद करते हैं।
· लोबस (Cowpea) – यह प्रोटीन से भरपूर होता है और दूध देने वाले जानवरों के लिए फायदेमंद है।
2. आपके जानवरों के लिए सूखा चारा क्या हो सकता है?
हर समय हरा चारा मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सूखा चारा भी जरूरी होता है। यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और जानवरों को सालभर खिलाया जा सकता है।
· भूसा (Wheat Straw) – गेहूं, धान या जौ का भूसा फाइबर से भरपूर होता है।
· ड्राई ग्रास – सूखी घास को स्टोर करके रखा जा सकता है, ताकि जरूरत के समय काम आए।

3. आपके जानवरों के दानेदार चारा कौन सा सही है?
अगर आप चाहते हैं कि आपके जानवर ज्यादा दूध दें या ताकतवर बनें, तो दानेदार चारा खिलाना जरूरी है। इसमें ज्यादा प्रोटीन और एनर्जी होती है।
· मक्का (Maize/Corn) – यह जानवरों के लिए शानदार एनर्जी फूड है।
· बिनौला (Cottonseed Cake) – दूध देने वाली गाय-भैंस के लिए बहुत फायदेमंद।
· चना और मसूर (Pulses) – ये दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं।
4. किसान के जानवरों के लिए फीड ब्लेंड (मिश्रित चारा) :
कई किसान अब मिश्रित चारा (Feed Blend) तैयार करवा रहे हैं, जिसमें हरा चारा, सूखा चारा और दानेदार चारा सही मात्रा में मिलाया जाता है। इससे जानवरों को पूरा पोषण मिलता है और दूध उत्पादन भी बढ़ता है।
5. सही चारा कब और कैसे बोना चाहिए?
हर चारे की बुवाई का सही समय होता है:
· बरसीम, जई – अक्टूबर-नवंबर में बोना सही रहता है।
· ज्वार, मक्का – गर्मियों में अप्रैल से जुलाई के बीच बुवाई करें।
· नेपीयर घास – इसे किसी भी समय लगाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा पानी चाहिए।
· लोबस, मसूर, चना – मानसून के बाद बोना सही रहता है।
निष्कर्ष: किसानों के जानवरों के लिए सबसे अच्छा चारा क्या हो सकता है?
यह आपके जानवरों की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर दूध देने वाले जानवर हैं, तो हरा चारा और दानेदार चारा दोनों जरूरी हैं। अगर मेहनती जानवर (बैल, घोड़े) हैं, तो एनर्जी वाला चारा जैसे मक्का, ज्वार अच्छा रहेगा। सबसे अच्छा तरीका यह है कि अलग-अलग तरह के चारे को मिलाकर खिलाएं।
अगर आप अपने खेत में चारा उगाने की सोच रहे हैं, तो ऊपर बताए गए विकल्पों में से कोई भी चुन सकते हैं। इससे आपका खर्च भी बचेगा और आपके जानवर भी तंदुरुस्त रहेंगे।
इसी प्रकार की खेती किसानी से संबंधित जानकारी के लिए बने रहिए KisanSahayata.Com के साथ।