एकीकृत कृषि प्रणाली क्या है, जानिए इसका अर्थ एवं महत्व को | integrated farming system in india in hindi

Integrated farming system in hindi : भारत जैसे कृषि प्रधान देश की बढ़ती हुई जनसंख्या एवं कृषि योग्य भूमि की घटती हुई उपलब्धता एक गंभीर समस्या है। वहीं दूसरी ओर कृषि लागत में वृद्धि, फसलों पर कीटो व रोगों का अत्यधिक प्रकोप एवं उत्पादित कृषि उपज का उचित मूल्य न मिल पाने की वजह से किसानों का कृषि से मोह भंग होना एक आम बात हो गई है। ऐसे में छोटे व मझोले किसानों को अपनी पारिवारिक जरूरतों के साथ ही साथ कृषि से अधिक आय प्राप्त करने के लिए कृषि की एक ऐसी विधि को अपनाना होगा जिससे कि किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर सकें। देश के इन किसानों के लिए ऐसी ही एक कृषि पद्धति है जिसका नाम है एकीकृत कृषि प्रणाली (integrated farming system).
कृषि की इस पद्वति से किसान अपने खेतों मे एक साथ तमाम तरह की फसलों और उससे जुड़ी सहायक चीजों को अपनाकर कृषि से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करके अपनी आय मे वृद्धि कर सकते हैं।

एकीकृत कृषि प्रणाली क्या है ? | what is integrated farming system in hindi :

एकीकृत कृषि प्रणाली, खेती की एक ऐसी पद्वति है जिसके तहत किसान अपने खेत से सम्बंधित उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके कृषि से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करता है। कृषि के इस विधि से छोटे व मझोले किसानों की अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ कृषि से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर फसल उत्पादन और अवशेषों की रीसाइकलिंग के द्वारा टिकाऊ फसल उत्पादन में मदद मिलती है। इस विधि के तहत मुख्य फसलों के साथ दूसरी खेती आधारित छोटे उद्योग, पशुपालन, मछली पालन एवं बागवानी जैसे कार्यों को किया जाता है।

एकीकृत कृषि प्रणाली का अर्थ | integrated farming system meaning in hindi :

कृषि की इस प्रणाली में कृषि के कम से कम दो या उससे अधिक घटकों को इस प्रकार से समायोजित किया जाता है कि एक के समायोजन से दूसरे के लागत में कमी हो, उत्पादन में वृद्धि हो साथ ही साथ किसानों को वर्ष भर एक अच्छी खासी आमदनी प्राप्त होती रहे।

एकीकृत कृषि प्रणाली की परिभाषा | integrated farming system definition in hindi :

(A). एकीकृत कृषि प्रणाली, प्राकृतिक संसाधनों को बचाए रखते हुए अन्य कृषि प्रणाली के माध्यम से अधिक आय प्राप्त करना एक जरिया है।
(B). एकीकृत कृषि प्रणाली खेती की वह विधि है जिसमे किसानों के पास उपलब्ध सभी प्राकृतिक संसाधनों का आकलन करके किसानों की आर्थिक व सामाजिक पहलू को ध्यान में रखकर अधिक आय प्राप्त करने का अवसर प्रदान कराती हैं।
(C). कृषि की यह प्रणाली किसानों की अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं एक निश्चित आय प्रदान करने के लिए कृषि के विभिन्न घटकों जैसे- फसल उत्पादन, पशुपालन, बागवानी एवं मछली पालन आदि को एक निश्चित क्षेत्र में उत्पाद करने की क्रिया हैं।

1 Comment
  1. Rahul Kumar maurya says

    I am interested to organics farming management

Leave A Reply

Your email address will not be published.