नमस्कार किसान भाइयों और खेती से जुड़े दोस्तों जब बात खेती की आती है, तो केवल मेहनत से नहीं, समझदारी से भी काम लेना पड़ता है। Escort ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद क्यों है?अगर हम भारत में खेती-बाड़ी की बात करें तो सबसे पहले ट्रैक्टर का नाम जरूर आता है। क्योंकि खेती की असली ताकत ट्रैक्टर ही है। और जब ट्रैक्टर की दुनिया में बात होती है, तो Escort ट्रैक्टर का नाम जरूर लिया जाता है। Escort सिर्फ एक ब्रांड नहीं है बल्कि किसानों के भरोसे की पहचान है। आज के समय में छोटे से लेकर बड़े किसान तक इस कंपनी के ट्रैक्टर को अपनी खेती और ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए पसंद करते हैं।
यह भी जानें – Farming Tools with Name: खेती के लिए Best Tools कौन से हैं?

अब सवाल यह है कि आखिर Escort ट्रैक्टर किसने की पहली पसंद है? तो भाई इसका जवाब सीधा है। यह ट्रैक्टर खासकर छोटे और मध्यम किसान भाइयों की पहली पसंद है। वजह साफ है, इसकी कीमत किफायती है, माइलेज अच्छा है, मेंटेनेंस आसान है और खेतों में परफॉर्मेंस भी जबरदस्त देता है। चलो इसे थोड़ा डिटेल में समझते हैं।
Escort ट्रैक्टर किसानों की पसंद क्यों है?
किसान ट्रैक्टर खरीदते समय सबसे पहले तीन चीजें देखते हैं। Escort इन तीनों चीजों में बिल्कुल फिट बैठता है।
- ट्रैक्टर की कीमत
- उसका माइलेज और पावर
- और उसके पार्ट्स की सर्विस-उपलब्धता
सबसे पहले कीमत की बात करें, तो Escort ट्रैक्टर मार्केट में बाकी ब्रांड्स के मुकाबले किफायती दाम पर मिलता है। इससे छोटे किसान भी बिना ज्यादा बोझ लिए इसे खरीद सकते हैं।दूसरी बात आती है ईंधन की बचत की। आज डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं और किसान हमेशा ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो कम डीजल पिए। Escort ट्रैक्टर अपने माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।तीसरा सबसे बड़ा कारण है इसके पार्ट्स की आसानी से उपलब्धता। अगर कभी ट्रैक्टर में कोई दिक्कत आ जाए तो गांव-गांव में इसके सर्विस सेंटर और पार्ट्स मिल जाते हैं, जिससे किसानों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता।
यह भी जाने – Swaraj 744 XT 5 Star Tractor Price in India: देसी अंदाज़ में पूरी जानकारी?
छोटे और मध्यम किसानों की पहली पसंद?
अब ये समझना जरूरी है कि आखिर छोटे और मध्यम किसान Escort ट्रैक्टर को क्यों ज्यादा चुनते हैं। दरअसल, छोटे किसानों को ऐसा ट्रैक्टर चाहिए होता है जो खेत में हल्की-फुल्की जुताई, बुवाई, खरपतवार नियंत्रण और ट्रॉली खींचने जैसे काम आसानी से कर सके। Escort का 18 HP से लेकर 35 HP तक का सेगमेंट इसी जरूरत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
वहीं मध्यम किसानों के लिए जो 40 HP से 50 HP तक की पावर वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, Escort उसमें भी अच्छे विकल्प देता है। इसकी खासियत यह है कि चाहे खेत हो, सड़क हो या ढुलाई का काम, ट्रैक्टर बिना ज्यादा लोड दिए अपना काम बढ़िया करता है।
Escort ट्रैक्टर के कुछ अहम फायदे?
किसान जब भी ट्रैक्टर चुनता है तो वह सिर्फ नाम देखकर नहीं खरीदता। उसे ट्रैक्टर में भरोसे के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी चाहिए होता है। Escort ट्रैक्टर में कई ऐसे फायदे हैं जो इसे किसानों की पहली पसंद बनाते हैं।
- कम कीमत में बढ़िया फीचर्स : Escort ट्रैक्टर किसानों की जेब पर भारी नहीं पड़ता और इसमें वो सभी फीचर्स होते हैं जो खेती-बाड़ी के कामों के लिए जरूरी हैं।
- फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी : ये ट्रैक्टर डीजल की खपत को कम करता है, जिससे लंबे समय में किसानों का खर्चा घटता है।
- मजबूत इंजन और पावर : Escort ट्रैक्टर का इंजन मजबूत और टिकाऊ होता है, जिससे खेतों में चाहे कैसी भी मिट्टी हो, काम आसानी से हो जाता है।
- आरामदायक ड्राइविंग :इसमें पावर स्टीयरिंग और आरामदायक सीट दी जाती है ताकि किसान लंबे समय तक बिना थके काम कर सके।
- सर्विस और पार्ट्स की उपलब्धता : गांव-गांव में आसानी से सर्विस मिल जाना किसानों के लिए सबसे बड़ी सुविधा है।
Escort ट्रैक्टर किन-किन कामों में बेस्ट है?
अब बात करते हैं कि Escort ट्रैक्टर सिर्फ खेती के लिए ही नहीं, बल्कि और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल होता है।
- खेती के काम: खेत की जुताई, बुवाई, खरपतवार हटाना और फसल की कटाई तक, Escort हर काम के लिए भरोसेमंद है।
- ढुलाई: गांवों में ट्रॉली से गन्ना, गेहूं, धान या सब्जियां ढुलाई करने के लिए किसान Escort ट्रैक्टर को ही पहली पसंद मानते हैं।
- कृषि उपकरण चलाना: कल्टीवेटर, हल, सीड ड्रिल, रोटावेटर, स्प्रेयर आदि सब मशीनें आसानी से Escort से चलाई जा सकती हैं।
Also read – tractor price on road । भारत मे tractor price on road की कीमत क्या है?
Escort ट्रैक्टर की कीमत?
भारत में किसानों के लिए कीमत सबसे अहम फैक्टर है। Escort ट्रैक्टर की कीमत आमतौर पर ₹5 लाख से ₹8 लाख के बीच होती है। इस रेंज में हर किसान अपनी खेती और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुन सकता है।
छोटे किसानों के लिए 18 HP से 30 HP तक के मॉडल 5 लाख से 6 लाख के बीच मिल जाते हैं।
वहीं मध्यम किसानों के लिए 40 HP से 50 HP वाले मॉडल 6 लाख से 8 लाख के बीच उपलब्ध हैं।

5 रोचक फैक्ट्स Escort ट्रैक्टर के बारे में?
- Escort कंपनी की शुरुआत 1944 में हुई थी और तब से यह भारतीय किसानों के भरोसे का बड़ा नाम है।
- भारत में हर साल हजारों किसान अपनी पहली ट्रैक्टर खरीद के लिए Escort को चुनते हैं।
- Escort ट्रैक्टर 70 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
- कंपनी हर साल नई-नई टेक्नोलॉजी और मॉडल्स लॉन्च करती है ताकि किसानों की जरूरत पूरी होती रहे।
- Escort का 50 HP से ऊपर वाला सेगमेंट बड़े किसानों और कमर्शियल यूज के लिए भी काफी लोकप्रिय है।
निष्कर्ष:Escort ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद क्यों है?
तो भाई, अब साफ हो गया होगा कि Escort ट्रैक्टर किसने की पहली पसंद है। यह खासतौर पर छोटे और मध्यम किसानों का भरोसेमंद साथी है। किफायती दाम, अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और मजबूत परफॉर्मेंस इसको खास बनाते हैं। यही वजह है कि Escort ट्रैक्टर को किसान सिर्फ खेती के लिए नहीं, बल्कि ढुलाई और कई अन्य कामों के लिए भी पसंद करते हैं।
नमस्कार किसान भाइयों आप लोगों को यह आर्टिकल पढ़ाकर कैसा लगा है अगर अच्छा लगा हो तो दोस्तों के पास शेयर करो