पर्यावरण क्या है अर्थ, परिभाषा, प्रकार एवं विश्व पर्यावरण दिवस | Environment in hindi
Environment in hindi : मनुष्यों, पशु-पक्षियों तथा पौधों के समस्त जैविक क्रियाओं पर पर्यावरण का व्यापक प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण इन समस्त जीव-जन्तुओं के लिए एक महत्वपूर्ण कारकों मे से एक है। सौरमंडल के ज्ञात ग्रहों में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव है जिसका एकमात्र कारण यहां का पर्यावरण ही है। ऐसे में पर्यावरण की जानकारी होना हम सबके लिए बेहद जरूरी है तो चलिए किसान सहायता के इस खास लेख में पर्यावरण (environment in hindi) से जुड़ी इन्हीं समस्त जानकारियों को विस्तार से जानते हैं। और सबसे पहले बात करते है आखिर पर्यावरण क्या है ? से
पर्यावरण क्या है ? | what is environment in hindi :
पर्यावरण एक प्राकृतिक परिवेश है जो जैविक तथा और अजैविक घटको एवं उसके आसपास के वातावरण के सम्मिलित रूप होता है। यह पृथ्वी पर जीवन के आधार को संभव बनाने में मदद करता है। अतः पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन को विकसित, पोषित एवं समाप्त होने में मदद करता है।
पर्यावरण का अर्थ | environment meaning in hindi :
पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति ‘परि+आवरण’ से हुई है। जिसमें ‘परि’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘चारों ओर‘ तथा ‘आवरण’ शब्द का अर्थ ‘ढकने वाला या घेरने वाला‘ होता है। अर्थात पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ हमारे चारों ओर घिरे हुए उस आवरण से है जो हमें प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती रहती हैं।
पर्यावरण की परिभाषा |environment definition in hindi :
पर्यावरण को हम निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते है
(A). पर्यावरण उन परिस्थितियों तथा भौतिक दशाओं को प्रदर्शित करता है जो किसी एकाकी जीव या जीव समूह को चारों ओर से आवृत्त करता है तथा उसे प्रभावित करता हैं।
(B). जिसबर्ट के मतानुसार : पर्यावरण (Environment hindi) वह है जो एक वस्तु को चारों ओर से घेरे हुए हैं तथा उस पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है।
(C). रास के मतानुसार : पर्यावरण ऐसी बाहरी शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है।
पर्यावरण के प्रकार | types of environment in hindi :
पर्यावरण को हम तीनों वर्गों में विभाजित कर सकते हैं जो निम्नलिखित है
(A). प्राकृतिक अथवा भौतिक पर्यावरण : प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत जलवायु, मौसम, वनस्पति, वायु तथा भौगोलिक दशाओं आदि को सम्मिलित किया जाता है। मनुष्यों के जीवन तथा फसलोत्पादन मे प्राकृतिक पर्यावरण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। अतः प्राकृतिक पर्यावरण अन्य दोनों पर्यावरण से ज्यादा प्रभावी होता है।
(B). सामाजिक पर्यावरण : सामाजिक पर्यावरण के अंतर्गत परिवार, पड़ोसी, रिश्ते-नाते, समुदाय, विद्यालय, समाज एवं उसके प्रभाव को सम्मिलित किया जाता है।
(C). सांस्कृतिक पर्यावरण : मानव निर्मित वस्तु का विस्तृत रूप तथा परिवेश ही सांस्कृतिक पर्यावरण है जिसमें भौतिक तथा अभौतिक वस्तु को सम्मिलित किया जाता है। सांस्कृतिक पर्यावरण के भौतिक घटक के अन्तर्गत आवास, औद्योगिक संस्थान, मानव उपयोग की वस्तुएं तथा मशीनों आदि सम्मिलित होती है। जबकि इसके अभौतिक घटक के अन्तर्गत धर्म, संस्कृत, भाषा, लिपि, कानून तथा प्रथा आदि को सम्मिलित किया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस | word environment day in hindi :
पर्यावरण के प्रति बढ़ते खतरों को रोकने, इसे सुरक्षित करने तथा लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (word environment day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सन् 1972 में स्वीडन की राजधानी स्कॉटहोम में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में की गई। 1972 में ही पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा।
Note : 1972 में पहली बार जब विश्व पर्यावरण दिवस ( word environment day) मनाया गया उस वक्त इस आयोजन की थीम ‘ओनली वन अर्थ’ रखी गई थी। तथा उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी थी।