जानिये क्या होता है शुष्क भूमि खेती | dryland farming in hindi

dryland farming in hindi : सिंचाई किए बिना ही कृषि करने की वह तकनीक है जिसके अंतर्गत उपलब्ध सीमित नमी को ही संचित करके उत्पादन का कार्य किया जाता है। शुष्कभूमि खेती (dryland farming in hindi) कहलाता हैंं। इस प्रकार की कृषि उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी है जहां पर वार्षिक वर्षा बहुत कम होती है। शुष्क भूमि कृषि के अंतर्गत वह क्षेत्र आते है जहां पर औसत वार्षिक वर्षा 750 से लेकर 1150 मिमी. के मध्य होती हैं।

देश की लगभग 40% से अधिक लोगों का पेट भरता है शुष्कभूमि खेती (dryland farming) :

शुष्क भूमि कृषि (dryland farming in hindi) के अन्तर्गत कम समय में पकने वाली फसलों को उगा कर अधिकतम फसलोत्पादन प्राप्त किया जाता है। इन क्षेत्रों में वर्षा जल का संचय करके एक जीवनदायी (Life Saving) सिंचाई करके कृषि की जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में लगभग 142.2 मिलियन हैक्टेयर क्षेत्रफल मे कृषि की जाती है जिसमें से मात्र 98.8 मिलियन हैक्टेयर क्षेत्रफल ही सिंचित है। तथा देश के लगभग 40% से अधिक जनसंख्या का भरन-पोषण का भार इन्ही शुष्क भूमि कृषि पर ही है इसके साथ ही साथ देश के 91% मोटे अनाज, 80% दलहन तथा 65% कपास का उत्पादन भी इसी प्रकार की खेती से ही की जाती हैं।

शुष्क भूमि खेती की परिभाषा | definition of dryland farming in hindi :

(A). शुष्क खेती एक भूखंड विशेष पर भूमि व  फसल प्रबंधन का एक कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत मृदा नमी का अधिकतम संरक्षण किया जाता हैं।

(B). आराकेरी के अनुसार : शुष्क भूमि कृषि  एक ऐसी उन्नत पद्धति है जिसके अंतर्गत आर्थिक महत्व की फसलों का अधिक उपज प्राप्त करने के लिए उन क्षेत्रों में जहां पर वार्षिक वर्षा कम एवं असमय होती है, भूमि पर उपलब्ध संचित नमी के आधार पर की जाती है शुष्क भूमि खेती (dryland farming in hindi) कहलाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.