कॉर्न फ्लौर क्या है इसका उपयोग और फायदे | Corn flour meaning in hindi

Corn flour in hindi : हम अपने दैनिक जीवन में तरह-तरह के आटो का उपयोग करते रहते है जो अपने स्वाद, पोषण महत्व तथा उपलब्धता के कारण भिन्न-भिन्न होते है। इन्हीं आटो मे एक महत्वपूर्ण आटा है कॉर्न फ्लौर। आखिर क्या है कॉर्न फ्लौर तथा यह कॉर्न स्टार्च से कैसे भिन्न है इसी से सम्बंधित है हमारा आज का यह खास लेख। तो चलिए किसान सहायता के इस लेख मे हम कॉर्न फ्लौर के बारे मे विस्तार से जानते है और सबसे पहले बात कर लेते है कॉर्न फ्लौर के अर्थ (corn flour meaning in hindi) से

कॉर्न फ्लौर का अर्थ | corn flour meaning in hindi :

वैसे तो कॉर्न फ्लौर (corn flour) के नाम मे ही उसका अर्थ छुपा हुआ होता है। अग्रेजी भाषा का शब्द कॉर्न फ्लौर मे ‘कॉर्न (corn)’ का अर्थ मक्का होता है जबकि ‘फ्लौर (flour)’ का अर्थ आटे से लगाया जाता है। अर्थात शाब्दिक अर्थ़ों मे देखा जाये तो कॉर्न फ्लौर का अर्थ मक्का का आटा होता है जो मक्के के दानों को पीसकर तैयार किया जाता हैं।

कॉर्न फ्लौर क्या है ? | what is corn flour in hindi ? :

कॉर्न फ्लौर (corn flour) संपूर्ण मक्के के दानों को पीसकर एक महीन पाउडर के रूप में प्राप्त किया गया एक प्रकार का आटा है जिसमें मक्के में उपस्थित संपूर्ण प्रोटीन, फाइबर, स्टार्च तथा साबुत मक्के में पाए जाने वाले विटामिन्स और खनिज उपस्थित होते हैं। यह आमतौर पर पीले रंग का पाउडर होता है। परन्तु यह सफेद या नीले रंग का भी हो सकता है जो मक्के की प्रकृति के ऊपर निर्भर करता है।

100g कॉर्न फ्लौर मे पाये जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व | corn flour nutritional value per 100g in hindi :

100g कॉर्न फ्लौर मे निम्नलिखित पोषक तत्व पाये जाते है

[table id=12 /]

कॉर्न स्टार्च और कॉर्न फ्लौर मे अन्तर | difference between cornstarch and corn flour :

मोटे तौर पर देखा जाये तो कॉर्न स्टार्च (corn starch) मक्के के दानों के छिलका हटाकर उसके एंडोस्पर्म नामक स्टार्च को पाउडर के रुप में पीसकर आटो के रुप मे प्राप्त किया गया एक परिणाम है। जो हल्के पीले या सफेद रंग क हो सकता है। जबकि कॉर्न फ्लौर (corn flour) संम्पूर्ण मक्के के दानों को पाउडर के रुप में पीसकर प्राप्त किया गया आटो का एक परिणाम है। जो आमतौर पर पीले रंग का होता है।

कॉर्न फ्लौर का उपयोग | corn flour uses in hindi :

इसका उपयोग आमतौर पर सूप, स्टार्च, सास, ग्रेवी तथा अन्य तरण खाद्य पदार्थों को गाढ़ा करने वाले एजेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसे अन्य विभिन्न प्रकार के अखाद्य पदार्थों के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसे विभिन्न किराना स्टोर अथवा आनलाइन साइटों (जैसे कि Amazon तथा flipkart) से आसानी से खरीदा जा सकता है।

कॉर्न फ्लौर के फायदे | corn flour benefits in hindi :

कॉर्न फ्लौर प्रोटीन, स्टार्च, फाइबर तथा एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की प्राप्ति का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन्स और खनिज जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते है।

(A). कॉर्न फ्लौर मे कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एन्टीआक्सीडेंट की एक विशाल श्रृंखला पायी जाती है जो हमारी आखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं इसके अतिरिक्त यह आंखों के नाजुक अंगों को भी बचाते हैं।
(B). कॉर्न फ्लौर अमीनो एसिड का भी एक प्रमुख स्रोत होता है जो हमारे बालों, त्वचा तथा शरीर के अन्य अंगों के घायल ऊतकों के मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
(C). कॉर्न फ्लौर मे अमाइलोज, सेल्यूलोज और लिग्निन जैसे फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।
(D). कॉर्न फ्लौर प्राकृतिक कैल्शियम का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो हमारे हड्डियों तथा दांतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
(E). कॉर्न फ्लौर मे पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों की वजह से हमारे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है।
(F). कॉर्न फ्लौर को आयरन का पावर हाऊस माना जाता है। जो हमारे शरीर के ब्लड मे पाया जाने वाला हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि करता है जिसकी वजह से हमारा शरीर एनीमिया जैसे रोगों से लडऩे की शक्ति पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.