क्लोरपाइरीफोस क्या है, कृषि मे इसका उपयोग | chlorpyrifos use in agriculture in hindi

कृषि मे क्लोरपाइरीफोस का उपयोग एवं महत्व

Chlorpyrifos use in agriculture hindi : क्लोरपाइरीफोस एक कार्बनिक यौगिक है। जो आर्गनोफास्फेट ग्रुप के अन्तर्गत आनेवाले एक पावरफुल रसायन होता है। जिसका उपयोग हम फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटो के नियंत्रण करने के लिये प्रयोग में लाते हैं। इस रसायन की खोज Dow Chemical Company ने सन् 1965 मे की थीं। क्लोरपाइरीफोस (Chlorpyrifos) को सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका मे सन् 1965 मे उपयोग के लिए पंजीकृत किया गया था। 

पचास से भी अधिक फसलों पर किया जाता है क्लोरपाइरिफास का प्रयोग :

Dow Chemical Company के अनुसार विश्व के लगभग 100 से अधिक देशों तथा 50 से अधिक फसलों मे क्लोरपाइरीफोस का उपयोग होता हैं। एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व मे लगभग 8.5 मिलियन एकड़ फसल खेतों मे इस रसायन का उपयोग होता हैं।

इसे भी पढ़ें : मैंकोजेब क्या है ?, कृषि मे इसका उपयोग

आखिर कैसे करता है क्लोरपाइरीफोस कीटों का नियंत्रण ? :

यह एक Systemic कीटनाशक होता है जो कीटो के Nervous System पर कार्य करता है। इसका स्प्रे जब पौधों की पत्तियों पर किया जाता है तो यह रसायन पत्तियों से होते हुए पौधों के सभी भागों में फैल जाता है तथा पौधों के सभी भागों को विषाक्त कर देता है। जब कोई कीट इन विषाक्त हुए पौधों के किसी भी भाग को भोजन के रूप में ग्रहण करता है तो यह रसायन पौधों से होते हुए कीटों के शरीर में प्रवेश कर जाता है तथा कीटों के Nervous system को प्रभावित करते हुए उन्हें मार देता हैं। Chlorpyrifos use in agriculture

बाजार में विभिन्न रुपो मे उपलब्ध है क्लोरपाइरीफोस :

क्लोरपाइरीफास भारत मे सबसे ज्यादा बिकने वाला रसायन हैं। बाजार मे क्लोरपाइरीफास दानेदार व तरल दोनों रूपों मे उपलब्ध होता है। तरल रूप क्लोरपाइरीफोस chlorpyrifos 50% EC तथा Chlorpyrifos 20% EC स्वतंत्र रुप मे, तथा Chlorpyrifos 50% + Cypermethrin 5% EC एवं Chlorpyrifos 16% + Alphamethrin 1% EC संयुक्त रुप मे उपलब्ध हैं।

इसे भी पढें : कृषि क्या है?, कृषि का अर्थ एवं परिभाषा

कृषि मे क्लोरोपायरीफॉस का उपयोग | chlorpyrifos use in agriculture in hindi :

क्लोरपाइरीफास का उपयोग हम निम्नलिखित फसलो पर कर सकते है

  • अनाज वाली फसलें : जैसे- धान, गेहूं, मक्का ज्वार आदि
  • दाल वाली फसलें : जैसे- अरहर, चना, मटर आदि
  • तेल वाली फसलें : जैसे- सरसों, सोयाबीन आदि
  • फल वाली फसलें : जैसे- आम,अमरूद, केला आदि
  • सब्जी वाली फसले : जैसे- बैंगन, भिण्डी, मटर, करैला, लौकी आदि

विभिन्न प्रकार के कीटों को आसानी से मार सकता है क्लोरपाइरीफास :

क्लोरपाइरीफास कीटों के Nervous system पर कार्य करने के वजह से यह फसलों पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों को आसानी से नियंत्रक कर सकता है। क्लोरपाइरीफास से चित्तीदार सुंडी, गुलाबी सुंडी, तेला, चुरदा, मांंहु व जमीन के अन्दर लगने वाले दीमक जैसे कीटो को भी आसानी से नियंत्रण किया जा सकता हैंं। Chlorpyrifos use in agriculture

कृषि में क्लोरपाइरीफास के उपयोग की मात्रा | chlorpyrifos use dosage in agriculture in hindi : 

क्लोरपाइरीफास के उपयोग के समय विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों जैसे- फसलों के प्रकार, फसल की उम्र तथा तापमान आदि प्रभावित करती है फिर भी बहुत से फसलों पर क्लोरपाइरीफास 50% EC का उपयोग 2ml प्रति एक लीटर पानी की दर से की जाती हैं।
2 Comments
  1. Ganesh says

    Best blog for farmers

    1. Thanks so much

Comments are closed.