प्रणाम किसान भाइयों , तो आज हमे आपको बताएंगे कि भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? तो अगर आपसे कोई पूछे कि भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है, तो शायद आपके दिमाग में सबसे पहले प्याज़, टमाटर या आलू जैसे नाम आएंगे, क्योंकि यही सब्ज़ियां अक्सर महंगी होती रहती हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि भारत में एक ऐसी सब्जी है जिसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ये सब्जी न सिर्फ आम लोगों की थाली से दूर है, बल्कि इसे सब्जियों का सोना भी कहा जाता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हॉप शूट्स (Hop Shoots) की, जिसे दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में गिना जाता है।
दोस्तों , अब सवाल उठता है कि आखिर ये हॉप शूट्स क्या होते हैं, इनकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है और भारत में ये कहाँ मिलते हैं। चलिए इस पर डिटेल में बात करते हैं। और जानेगे की यह क्यों सबसे महंगी सब्जियों मे आती है।

Also read – 2025 मे बैगन की उन्नत खेती कैसे करें: आसान और फायदेमंद तरीका।
भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? – से जुड़े कुछ सवाल
सवाल | जवाब |
---|---|
भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? | हॉप शूट्स (Hop Shoots) भारत की सबसे महंगी सब्जी मानी जाती है। |
हॉप शूट्स की कीमत कितनी है? | इसकी कीमत लगभग 80,000 से 1 लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। |
हॉप शूट्स कहाँ उगाई जाती है? | यूरोप में ज्यादा उगती है, भारत में हिमाचल और कुछ जगहों पर खेती शुरू हुई है। |
हॉप शूट्स का इस्तेमाल कहाँ होता है? | दवाई, बीयर बनाने और फूड डिशेज में। |
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? | हॉप शूट्स ही दुनिया की भी सबसे महंगी सब्जी मानी जाती है। |
भारत में हॉप शूट्स की खेती क्यों महंगी है? | इसे उगाने और संभालने में ज्यादा मेहनत और लागत लगती है। |
हॉप शूट्स: दिखने में साधारण लेकिन कीमत में अनोखी?
दोस्तों , हॉप शूट्स एक हरे रंग की पौधीनुमा सब्जी होती है, जिसकी टहनियाँ और नर्म हिस्से खाए जाते हैं। ये पौधा यूरोप के कई देशों में काफी लोकप्रिय है और इसका इस्तेमाल खासतौर पर दवाइयों और बीयर बनाने में किया जाता है। भारत में इसकी खेती बहुत ही कम होती है, इसलिए इसकी कीमत लाखों में पहुंच जाती है। तो दोस्तों , आम भाषा में कहें तो हॉप शूट्स दिखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इसके फायदे और इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि किसान इसे उगाने में करोड़ों तक कमा सकते हैं।
Also read – किसान भाई कृषि विभाग योजना उत्तर प्रदेश का लाभ कैसे ले?
भारत की सबसे महंगी सब्जी क्यों है हॉप शूट्स?
भारत की सबसे महंगी सब्जी हॉप शूट्स को सब्जियों का सोना भी कहा जाता है। आम सब्जियों जैसे प्याज़, टमाटर या आलू की तुलना में हॉप शूट्स की कीमत बहुत ज्यादा है और इसकी कीमत 80,000 से 1 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। हॉप शूट्स भारत में ज्यादा नहीं उगाई जाती, लेकिन हिमाचल प्रदेश और बिहार में कुछ किसान इसे उगाने लगे हैं। इसकी खेती मुश्किल है और विशेष मिट्टी, मौसम और तकनीक की जरूरत होती है, इसलिए हॉप शूट्स की कीमत इतनी ज्यादा रहती है। यूरोप में इसकी डिमांड बहुत अधिक है, खासकर दवा और ड्रिंक इंडस्ट्री में, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है।
अगर कीमत की बात करें, तो हॉप शूट्स की कीमत 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। इतनी ज्यादा कीमत होने की कई वजहें हैं।
- कम उत्पादन और मुश्किल खेती – हॉप शूट्स की खेती आसान नहीं है। इसे उगाने में खास तरह की मिट्टी, मौसम और तकनीक की जरूरत होती है। यही वजह है कि भारत में इसके बहुत कम किसान इसे उगाते हैं।
- ज्यादा डिमांड और कम सप्लाई – इसकी डिमांड विदेशों में बहुत है, खासकर दवा और ड्रिंक इंडस्ट्री में। जब डिमांड ज्यादा हो और सप्लाई कम, तो कीमत अपने आप आसमान छूने लगती है।
- औषधीय गुण – हॉप शूट्स में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं। इसे आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में कहाँ होती है इसकी खेती?
दोस्तों , भारत में हॉप शूट्स की खेती बहुत ही चुनिंदा जगहों पर होती है। सबसे ज्यादा यह बिहार और हिमाचल प्रदेश में देखा गया है। बिहार के किसान अमरेश सिंह ने जब इसकी खेती शुरू की थी, तब यह चर्चा में आई थी। हालांकि, खेती की कठिनाई और ज्यादा मेहनत की वजह से सभी किसान इसे अपनाना नहीं चाहते। लेकिन जो किसान इस जोखिम को उठाते हैं, उनकी आमदनी लाखों तक पहुँच जाती है।
Also read – Agridarshan पर किसानों को क्या क्या सहायता दी जा रही है?
क्या हम इसे खा सकते हैं?
हॉप शूट्स सिर्फ महंगी सब्जी होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। इसके नर्म हिस्से सलाद और सूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि इसके फूल बीयर बनाने में काम आते हैं। हॉप शूट्स के औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में इसके उपयोग के कई उदाहरण मिलते हैं। अगर भारत में हॉप शूट्स की खेती बड़े पैमाने पर शुरू हो जाए, तो यह किसानों के लिए सोने की खान साबित हो सकती है। यही वजह है कि हॉप शूट्स महंगी सब्जी भारत में और दुनिया में भी सबसे अधिक कीमत वाली सब्जियों में गिनी जाती है।
अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर ये सब्जी इतनी महंगी है, तो आखिर इसे खाया कैसे जाता है। हॉप शूट्स का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है –
- इसकी कोमल टहनियों को सीधे सलाद की तरह खाया जा सकता है।
- यूरोप में इसे सूप और स्पेशल डिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
- इसके फूलों का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है।
- इसकी पत्तियों और टहनियों से दवाइयाँ तैयार की जाती हैं।
इसलिए इसे सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि मल्टी-यूज़ पौधा कहा जाता है।
Also read – केसर की खेती: कम जमीन में ज्यादा मुनाफे वाला व्यवसाय?

किसानों के लिए सोने की खान क्यों है?
किसानों के लिए हॉप शूट्स की खेती किसी सोने की खान से कम नहीं है। सोचिए, जहाँ आम सब्जियों की कीमत कुछ सौ रुपये प्रति क्विंटल होती है, वहीं हॉप शूट्स का एक किलो ही लाखों रुपये का बिकता है। हालांकि, इसमें रिस्क भी है। अगर सही मिट्टी, मौसम या देखभाल न मिले, तो पूरी फसल खराब हो सकती है। लेकिन अगर सही तरीके से खेती हो जाए, तो किसान रातों-रात अमीर बन सकते हैं।
हॉप शूट्स से जुड़े 5 रोचक फैक्ट्स?
- सब्जियों का सोना – हॉप शूट्स को दुनिया की सबसे महंगी सब्जी माना जाता है और इसकी कीमत एक किलो सोने के बराबर हो सकती है।
- दवा और ड्रिंक दोनों में इस्तेमाल – इसका इस्तेमाल कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों की दवाइयों में भी होता है और बीयर बनाने में भी।
- भारत में नई खोज – भारत में इसकी खेती का पहला बड़ा प्रयोग बिहार में हुआ, जिसने इसे चर्चा में ला दिया।
- दिखने में साधारण, काम में असाधारण – ये पौधा देखने में आम झाड़ियों जैसा लगता है, लेकिन इसके फायदे अद्भुत हैं।
- विदेशों में सुपर डिमांड – यूरोप और अमेरिका में इसकी भारी डिमांड है, जहाँ लोग इसे हेल्दी सब्जी और दवा दोनों के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
Also read – कपास की खेती: जानिए सफेद सोना उगाने का सही तरीका?
निष्कर्ष: भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है?
तो अब आप जान गए कि भारत की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है। हॉप शूट्स भले ही आम आदमी की थाली से दूर हो, लेकिन इसकी अहमियत दुनिया भर में है। यह सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि सेहत और बिज़नेस दोनों का बड़ा स्रोत है।
अगर भारत में इसकी खेती बड़े स्तर पर शुरू हो जाए, तो किसान भाई न सिर्फ अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं, बल्कि भारत विदेशी मार्केट में भी बड़ा रोल निभा सकता है। तो दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।