एग्रोनॉमी क्या है, सस्य विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा | what is agronomy in hindi
सस्य विज्ञान का अर्थ, agronomy meaning in hindi
Agronomy in hindi : एग्रोनॉमी कृषि विज्ञान की एक महत्वपूर्ण विषय रहा हैंं। देश की अधिकांश जनसंख्या का भरण-पोषण सस्य विज्ञान पर ही निर्भर है। देश की बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या शाकाहारी है जो कृषि उत्पादों पर ही निर्भर है। देश की इन बढती हुई जनसंख्या का भरण-पोषण प्रति ईकाई क्षेत्रफल मे अधिकतम उत्पादन प्राप्त करके ही की जा सकती है जिसकी पूर्ति सस्य विज्ञान के द्वारा ही संभव हैंं। वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण प्रदूषण, सुखा, बाढ़ आदि अनेक समस्याएं के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़े : कृषि क्या है ?, कृषि का अर्थ एवं परिभाषा
सहकारी खेती क्या है ? इसका महत्व
सस्य विज्ञान का अर्थ | agronomy meaning in hindi :
एग्रोनामी शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के दो शब्द ‘AGROS + NOMOS’ से हुई है जिसमें AGROS शब्द का शाब्दिक अर्थ भूमि जबकि NOMOS शब्द का शाब्दिक अर्थ प्रबंध करने से है।
Agronomy (सस्य विज्ञान) = AGROS (भूमि) + NOMOS (प्रबंध)
अर्थात शाब्दिक अर्थो मे देखा जाये तो एग्रोनामी का अर्थ किसी फसल उत्पादन हेतु उससें सम्बंधित समस्त क्रियाओं (जैसे- बीजों का चयन, बुआई, रोग एवं कीट प्रबंध, कटाई व उत्पादन आदि) को करने एवं भूमि का प्रबंध करने का कला व विज्ञान हैं। दुसरे शब्दों में सस्य विज्ञान (agronomy) कृषि विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसके अन्तर्गत भूमि प्रबंध के साथ ही साथ फसल उत्पादन की आधुनिक विधियों तथा सिद्वांतो का विस्तृत अध्ययन किया जाता हैं।
इसे भी पढ़ें : रोपण कृषि क्या है ? इसका महत्व
टिकाऊ खेती किसे कहते हैं ?, टिकाऊ खेती के लाभ
सस्य विज्ञान की परिभाषा | Definition of agronomy in hindi :
- एग्रोनॉमी (Agronomy), कृषि विज्ञान की वह महत्वपूर्ण शाखा है जो फसल उत्पादन तथा भूमि प्रबंध के सिद्धांतों एवं क्रियाओं से संबंधित है।
- सस्य विज्ञान वह कला व विज्ञान है जिसके अंतर्गत पौधों को वैज्ञानिक विधि से इस प्रकार उगाया तथा प्रबंध किया जाता है, जिससे भूमि, जल तथा प्रकाश कि प्रत्येक इकाई का कम से कम व्यय हो साथ ही साथ भूमि की उर्वरता शक्ति की स्थिर रखकर अधिक से अधिक तथा उच्च गुणवत्ता युक्त अधिक फसल उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
इसे भी पढ़े : जैविक खेती क्या है? इसका महत्व
एग्रोनॉमी की उत्पत्ति :
नव-पाषाण काल मे मनुष्य ने सर्वप्रथम फसल उगानी शुरू की, जिससे कृषि विज्ञान की नींव पड़ी। फसल उत्पादन हेतु मानव द्वारा मिट्टी की खुदाई की गई जिससे एग्रीकल्चर शब्द की उत्पत्ति हुई। मानव विकास के इस क्रम में मनुष्य की आकांशाओंं में वृद्धि हुई साथ ही साथ इनकी जनसंख्या में भी वृद्धि हुई। अतः बढीं हुई जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि उत्पादन में वृद्धि करना अनिवार्य हो गया। लोहे की उत्पत्ति होने से कृषि कार्य में क्रांति तो आई लेकिन भू-प्रबंध के अभाव में कृषि उत्पादन में उस अनुपात में वृद्धि नहीं हो पाई जिस अनुपात में मनुष्यों की जनसंख्या में वृद्धि हुई। अतः कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए मनुष्य को भूमि प्रबंध तथा फसल उत्पादन के सिद्धांतों एवं क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करना पड़ा। भूमि प्रबंध, फसल उत्पादन व कृषि क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करने के इस क्रम में एग्रोनामी शब्द की उत्पत्ति हुई।
इसे भी पढ़े : हरित क्रांति क्या है ? इसका अर्थ ,परिभाषा एवं कृषि मे इसका महत्व
सस्य विज्ञान के जनक | Father of agronomy in hindi :
पीटर डेक्रेसेन्जी ने सर्वप्रथम में एग्रोनॉमी से संबंधित अनेक लेखों का संग्रह को ‘Opus Ruralium Kamo Darun’ नामक अपनी पुस्तक में प्रकाशित किए थे। इसलिए इन्हें सस्य विज्ञान के पिता अर्थात Father of agronomy कहा जाता है।
Comments are closed.