कृषि वानिकी क्या है, इसका अर्थ, परिभाषा उद्देश्य एवं महत्व | agroforestry meaning in hindi

Agroforestry in hindi : हमारे देश के कृषि में प्राचीन काल से ही फसलों के साथ पशुओं व पेड़-पौधों को भी सम्मिलित किया जाता रहा है। प्राचीन काल की ही भांति आधुनिक काल में भी हमारे देश के किसान कृषि के साथ ही साथ पेड़-पौधों को उगा कर अधिक मुनाफा कमा सकते है। कृषि की इस विधि से लकडी, हरा चारा, फल व फूलों का उत्पादन किया जा सकता।

यदि आप भी कृषि वानिकी (agroforestry) करके कृषि से अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहते है तो यह आर्टिकिल आप ही के लिए ही है क्यों कि इस आर्टिकिल मे हम कृषि वानिकी से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को शेयर करने वाला हूं। तो चलिए सबसे पहले शुरुआत करते है इसके परिचय से

कृषि वानिकी का परिचय | introduction to agroforestry in hindi :

मनुष्यो की मूलभूत आवश्यक आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा व मकान है। जैसे-जैसे मनुष्य की इन आवश्यकताओं की कमी महसूस हुई उसने इसकी पूर्ति के लिए भूमि को कृषि के लिए अधिक से अधिक उपयोग में लाना शुरू किया। परिणाम यह हुआ कि देश की प्राकृतिक संसाधनों को काफी नुकसान पहुंचा। मनुष्यों की इस प्रमुख आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसका ध्यान वनों पर ही केंद्रित होता चला गया और वनों की अंधाधुंध कटाई होने लगा। जिसे प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग न होने के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पर्यावरण पर पड़े विपरीत प्रभाव की वजह से वैज्ञानिकों का ध्यान वैकल्पिक भूमि उपयोग की तरफ आकर्षित हुआ। जिससे वैज्ञानिकों ने कृषि को वानिकी के साथ जोड़ने का सलाह दिया। और इसे कृषि वानिकी ( agroforestry) के रूप में विकसित किया।

कृषि वानिकी का अर्थ | agroforestry meaning in hindi :

Agroforestry वैकल्पिक भूमि उपयोग कि एक ऐसी प्रणाली है जिसके अंतर्गत एक ही भूखंड पर कृषि फसलों एवं बहू-उद्देशीय पेड़ों एवं झाड़ियों के उत्पादन के साथ ही साथ पशुपालन को भी लगातार या क्रमबद्ध तरीकों से पालन पोषण किया जाता है तथा भूमि की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाया जाता है। जिससे मनुष्य की आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति किया जा सके। इस पद्धति से फसलोत्पादन से संबंधित समस्त क्रियाएं भी एक साथ की जाती है। इस पद्धति में फसलोत्पादन से ईंधन के लिए लकड़ी, रेशा, खाद्यान्न, फल आदि एक समय में ही उपलब्ध हो जाते हैं जिससे कि भूमि की उपयोगिता बढ़ जाती है तथा जोखिम भी कम हो जाता हैं।

कृषि वानिकी की परिभाषा | agroforestry definition in hindi :

कृषि वानिकी को हम निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं

(A). कृषि वानिकी agroforestry के अंतर्गत एक ही भूमि पर वृक्षों के साथ ही साथ फसलों का भी उत्पादन किया जाता है इन फसलों में चारे, दलहन, खाद्यान्न व तिलहन आदि हो सकते हैं।

(B). कृषि वानिकी एक दीर्घकालीन एकीकृत भूमि प्रबन्ध प्रणाली है जिसमें पौधों की काष्ठीय प्रजातियों की खेती के विभिन्न घटक, चारागाह पशुओं के साथ एक या एक क्रम में एक ही भूखंड पर पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने एवं मनुष्य की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उगाया जाता है कृषि वानिकी (agroforestry) कहलाता हैं।

इसे भी पढ़ें : कृषि क्या है?, कृषि का अर्थ एवं परिभाषा

विश्व कृषि वानिकी केन्द्र | world agroforestry centre in hindi :

विश्व कृषि वानिकी की स्थापना सन् 1978 मे international centre for research in agroforestry के रूप में हुई थी। इसका मुख्यालय केन्या मे स्थित है। इस संस्थान का प्रमुख कार्य कृषि अनुसंधान प्रणाली के साथ टिकाऊ एवं उत्पादित भूमि का उपयोग करके फसल उत्पादन के साथ कृषि वानिकी के लिए अनुसंधान करना।

इसे भी पढ़ें : सहकारी खेती क्या है, सहकारी खेती का अर्थ एवं परिभाषा

कृषि वानिकी का महत्व | importance of agroforestry in hindi :

Agroforestry के अंतर्गत कृषि योग्य भूमि में वृक्षों के साथ उन फसलों की खेती की जाती है जिससे पर्यावरण एवं भूमि सुधार के साथ-साथ सकल उत्पाद में वृद्धि हो सके। इस पद्धति में वृक्षो को उचित दूरी पर तथा पंक्तियो में उगाए जाते हैं तथा बीच में खाली पड़े स्थान पर विभिन्न प्रकार के फसलों को उगाने में उपयोग किया जाता हैं। अतः कृषि वानिकी (agroforestry) भूमि उपयोग की ऐसी व्यवस्था है जिसके अंतर्गत लकड़ी वाले बहुवर्षीय पौधे को जानबूझकर उसी भूमि पर प्रतिबंधित किए जाते हैं जहां पर वार्षिक कृषि फसलों तथा पशुओ को क्रमानुसार या साथ-साथ सतत् आधार पर एवं ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से बोई जाती है।

कृषि वानिकी के लाभ | benefits of agroforestry in hindi :

कृषि वानिकी से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होता हैं –
(A). कृषि वानिकी (agroforestry) की वजह से भूमि के भौतिक दशा में सुधार हो जाती है।

(B). फसल के उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो जाती है क्योंकि मृदा की उर्वरता क्षमता में बढ़ जाती हैं। ये वृद्धि मृदा मेे ह्यूमन की मात्रा में वृद्धि की वजह से होती हैं।

(C). कुछ पौधों की पत्तियां फसलों में जैविक खाद का काम करती हैं। कृषि वानिकी के अंतर्गत लगने वाले इन वृक्षों की पत्तियां गिरने की वजह से मृदा में ह्यूमिक की मात्रा बढ़ जाती है जिससे इन फसलों को ह्यूमक के रूप में जैविक खाद प्राप्त होती है।

(D). मृदा क्षरण वाली भूमियों मे कृषि वानिकी की वजह से मृदा क्षरण मे कमी आती हैं।

(E). कृषि वानिकी में पशुपालन का भी कार्य किया जाता है। अतः पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादन में वांछित सुधार हो जाती है क्योंकि पशुओं को उत्तम किस्म का पोष्टिक हरा चारा आदि इस कृषि से आसानी से प्राप्त होता रहता हैं।

(F). कृषि की इस विधि से वृक्षो से विभिन्न प्रकार के फल एवं इमारती लकडी आदि प्राप्त होने से किसानो की कुल आय में वृद्धि होने के कारण उनके आर्थिक दशा में भी काफी वृद्धि हो जाती हैं।

(G). कृषि वानिकी की इस प्रणाली से कृषि मे मौसम तथा अन्य किसी प्रकार की हानि होने की संभावना कम हो जाती है।

(H). कृषि वानिकी की वजह से फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटो एवं रोगों से फसलों का बचाव आसानी से किया जा सकता हैंं।

(I). कृषि वानिकी की वजह से पर्यावरण में भी सुधार होती हैं।

(J). कृषि वानिकी की वजह से रोजगार में काफी वृद्धि होने के कारण किसानों की आय में वृद्धि होने से उनके जीवन स्तर में सुधार होता है।

Comments are closed.