कृषि क्या है, कृषि का अर्थ एवं परिभाषा | about agriculture in hindi

Agriculture in hindi : कृषि क्या है? इस सवाल पर अधिकतर लोगों का बस यही जवाब होता है कि एक किसान अपने खेतों में फसलों का उत्पादन करके उसे मार्केट में बेच कर अपना जीवन यापन करता है। यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे है क्योंकि कृषि सिर्फ फसल उत्पादन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह एक बहुत बडा क्षेत्र है। यदि आप कृषि या इससे जुड़ी विषयों में रुचि रखने वाले लोगों में से एक हैं तो आपको कृषि की संपूर्ण जानकारी होना बेहद जरूरी है। अब प्रश्न उठता है कि आखिर यह कृषि क्या है ?। तो चलिए किसान सहायता की इस खास लेख में हम कृषि से जुड़ी इन्हीं महत्वपूर्ण जानकारीयों को विस्तार से जानते है।agriculture hindi

कृषि क्या है ? | what is agriculture in hindi :

एग्रीकल्चर (कृषि) शब्द का प्रयोग खाद्यान्न उत्पादन के लिए किया जाता है जिसे खेती बाडी भी कहा जाता है। वर्तमान समय में कृषि ना सिर्फ खाद्यान्न उत्पादन तक ही सीमित है बल्कि वानिकी तथा पशुपालन भी अब इसके भाग माने जाते हैं।

कृषि का अर्थ | agriculture meaning in hindi :

कृषि अथवा एग्रीकल्चर (Agriculture) लैटिन भाषा का एक शब्द है जो Agric तथा Cultura नामक दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। जिसमें Agric का शाब्दिक अर्थ मृदा जबकि Cultura का शाब्दिक अर्थ कर्षण करने से लगाया जाता हैं।

Agriculture = Agric (मृदा) + Cultura (कर्षण)

शाब्दिक अर्थों मे देखा जाए तो एग्रीकल्चर का अर्थ मृदा का कर्षण करना हैं। कृषि को एक कला, एक विज्ञान एवं एक वाणिज्य भी कहा जाता हैं क्यों कि कृषि इन सभी का एक योग हैं।

(A) क्या कृषि एक विज्ञान है ? | Is Agriculture a Science ? :

हाँ कृषि एक विज्ञान है क्योंकि यह प्रजनन और अनुवांशिक विज्ञान के ज्ञान को आधुनिक तकनीक की मदद से फसल और जानवरों के एक नए और बेहतर नस्ल को प्रदान करता है । विज्ञान की तरह कृषि (Agriculture in hindi) भी विभिन्न आर्थिक चरणों के बीच कारण तथा परिणाम संबंध किस प्रकार का है को दर्शाता है। यदि यह संबंध पाया जाता है तो हम इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के समस्याओं के समाधान के लिए कर सकते हैं।

(B) क्या कृषि एक कला हैं ? | Is agriculture an art ? :

हाँ कृषि एक कला है क्योंकि फसल़ उत्पादन एवं पशुपालन दोनों ही एक कला ही है। बीज बोने से लेकर फसल काटने तक कृषक द्वारा इस कला का प्रदर्शन किया जाता है। 

(C) क्या कृषि एक वाणिज्य हैं ? | Is there commerce in agriculture ? :

हाँ कृषि एक वाणिज्य है क्योंकि पूरा कृषि उत्पादन ही क्रय-विक्रय से ही जुड़ा हुआ है जो लाभ व हानि पर सवाल करता है। 

कृषि की परिभाषा | definition of agriculture in hindi :

कृषि को हम निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं

(A). कृषि फसलोत्पादन, फलोत्पादन, पशुपालन व भूमि पर विविध खेती संबंधित उत्पादन हेतु विभिन्न प्रकार की क्रियाएं संपन्न करने की कला व विज्ञान है।

Agriculture is the art and science of crop harvesting, fruit production, animal husbandry and carrying out various types of activities for various farming related production on the land.

(B). कृषि वह कला, विज्ञान और उद्योग है जो मानव उपयोग के लिए पौधों व पशुओं के विकास का प्रबंध करती है।

Agriculture is the art, science and industry that manages the development of plants and animals for human use.

(C). भूमि को खोदकर अथवा जोतकर तथा बीज बोने के उपरान्त व्यवस्थित रूप से फसल उत्पादन करने की प्रक्रिया को कृषि या खेती कहते हैं।

The process of systematically producing crops after digging or plowing the land and sowing the seeds is called agriculture or farming. 

(D). भूमि पर मानव द्वारा प्रारंभिक उद्देश्यो, जैसे – भोजन, कपड़ा व ईधन आदि की पूर्ति के लिए जो क्रियाएं की जाती है, उसे कृषि (Agriculture) कहते हैं।

The actions taken by human beings on the land for the fulfillment of initial purposes, such as food, clothes and fuel, are called agriculture.

कृषि के घटक | Components of Agriculture in hindi :

कृषि को अच्छे से समझने के लिए आइए कृषि के कुछ महत्वपूर्ण घटकों को विस्तार से जानते है

(A). फसल उत्पादन (Agronomy) : फसल उत्पादन या सस्य विज्ञान कृषि का सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। कृषि की इस घटक में धान, गेहूं, सब्जियां तथा दालों जैसी विभिन्न प्रकार के फसलों का उत्पादन किया जाता है। कृषि (Agriculture in hindi) की इस महत्वपूर्ण घटक से ही मनुष्यों की मूलभूत आवश्यक आवश्यकता है जैसे- रोटी, कपड़ा और मकान आदि की पूर्ति की जाती है।

(B). बागवानी (Horticulture) : कृषि की इस घटक से मनुष्य विभिन्न प्रकार के खाद्य सुरक्षा, औषधि उद्देश्यों, सौंदर्य संतुष्टि जैसे उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सुसंस्कृत रूप से पौधों की खेती करता है। कृषि (Agriculture in hindi) के इस घटक में छाया, सजावटी तथा एवेन्यू जैसे उद्देश्यों के लिए सजावटी बागवानों की स्थापना तथा रोपण जैसे मुद्दों को भी सम्मिलित किया जाता है

(C). पशुपालन (Animal husbandry) : पशुपालन भी कृषि का एक महत्वपूर्ण घटक है। कृषि के इस घटक में मनुष्य के लिए आवश्यक पशु उत्पाद जैसे- दूध, मांस, चमड़ा एवं अंडा आदि जैसे पशु उत्पादों का उत्पादन किया जाता है। कृषि के इस महत्वपूर्ण घटक (पशुपालन) के अंतर्गत मानवीय आवश्यकताओं हेतु पशु उत्पादों की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार के पशु पालन (जैसे- गाय-भैंस पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन एवं कुक्कुट पालन) का कार्य किया जाता हैं।

(D). कृषि वानिकी (Agro Forestry) : कृषि वानिकी भी कृषि का एक महत्वपूर्ण घटक है। कृषि की इस घटक में फसल उत्पादन, चारागाह तथा वनों का संतुलित उपयोग करते हुए फसल उत्पादन का कार्य किया जाता है। कृषि वानिकी के माध्यम से मानव उपयोग के लिए फसलों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के वनों उपयोगी वस्तुएं जैसे लकड़ी आदि प्राप्त होती है।

इसके साथ ही साथ कृषि के और भी कई महत्वपूर्ण घटक है जिनका अध्ययन कृषि के अंतर्गत किया जाता है। अतः कृषि का अर्थ सिर्फ फसल उत्पादन से न लगाते हुए इसे एक बहुत ही बड़े क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया जाता है।

5 Comments
  1. Sanjay singh says

    Good information

    1. Thank You

  2. param vishwkarma says

    nice study dear sir mai es chapter se sahmat hu ye chapter kaafi important lagta hai very important lagta hai mai agriculture ka important student hu my goal is agriculuture

  3. Suresh mourya says

    Bahut hi achchi jankari thanks

    1. Thanks for Comments mourya ji

Leave A Reply

Your email address will not be published.