मौसम की जानकारी | aaj ka mausam ki jankari

मौसम की जानकारी : कृषि में मौसम एक महत्वपूर्ण घटक है क्यों कि प्रत्येक पौधा एक निश्चित मौसम मे ही वृद्धि व विकास करता है। इसके साथ ही साथ कृषि सम्बंधित सभी कार्य मौसम के परिवर्तन पर ही निर्भर होते हैं। अतः किसानों को मौसम की जानकारी (mausam ki jankari) होना अत्यंत आवश्यक है। अब प्रश्न उठता है कि आखिर यह मौसम क्या है ? तो चलिए इस आर्टिकल में हम मौसम की पूरी जानकारी को विस्तार से जानते है साथ ही साथ हम जानते है मौसम का अर्थ, परिभाषा एवं कृषि मे इसके प्रभाव

मौसम क्या है ? | What is weather in hindi ? :

किसी समय में, किसी स्थान विशेष में पाई जाने वाली सभी वायुमंडलीय अवस्था को मौसम कहते हैं। मौसम वायुमंडल की निचली परत में होने वाली दैनिक परिवर्तन से है। इस प्रकार मौसम किसी स्थान का वायुमंडल की अल्पकालीन अवस्था को प्रकट करता है।

मौसम की परिभाषा | weather definition in hindi :

मौसम को हम निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं

(A). किसी स्थान की अल्पकालीन समय में वायुमंडल की दशाओं जैसे – तापक्रम, वायुदाब, वायु आद्रता एवं वर्षा को मौसम कहते हैं।

(B). किसी भी स्थान के मौसम का तात्पर्य उस स्थान एवं समय में वायुमंडल सम्बंधित परिवर्तनशील तत्वों जैसे- तापक्रम, वायुदाब, पवन, आद्रता, आकाश की दशाओं से है।

(C). पालनियाप्पन के मतानुसार : किसी स्थान एवं समय विशेष पर जलवायु में होने वाले भौतिक परिवर्तन को मौसम कहते हैं।

जलवायु के विभिन्न घटकों का किया जाता है वैज्ञानिक विश्लेषण :

मौसम के अंतर्गत जलवायु के विभिन्न घटकों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता हैं। यह वायुमंडल के भौतिक अवयवों द्वारा उसमें घटित होने वाली विभिन्न घटनाओं की व्याख्या करना है। मौसम का यह अध्ययन मौसम विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है जिसका उद्भव अरस्तु के प्रसिद्ध ग्रंथ मिटियोरोलोजिका से हुआ है।

तापमान है मौसम का सबसे महत्वपूर्ण घटक :

मौसम के मुख्य तत्व तापमान, वायुदाब, वायु दिशा वायु गति, वर्षा, आद्रता तथा बादल आते हैं। इन तत्वों में तापमान सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि इसमें परिवर्तन होने से अन्य सभी तत्व स्वतः ही परिवर्तित हो जाते हैं। जिसके फलस्वरूप मौसम में परिवर्तन हो जाती है।

किसानों को मौसम की जानकारी होना क्यों आवश्यक है ?:

पौधो की अच्छी वृद्धि, विकास एवं प्रजनन मे मौसम एक महत्वपूर्ण घटकों मे से एक है। कृषि एवं मौसम का संबंध इस प्रकार है कि उसमें से एक के पृथक कर देने से दूसरे का अस्तित्व की कल्पना भी करना निराधार है। भूमि से बीजों का अंकुरण हो या पौधों की वृद्धि उन सभी पर मौसम का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। यही कारण है कि विश्व के सभी देश के किसान मौसमी परिवर्तन के अनुकूल ही कृषि क्रियाएं करते है जिससे उन्हें फसलों की भरपूर उपज प्राप्त होती रहे। मौसम के द्वारा ही हमारी मूलभूत आवश्यकता जैसे रोटी, कपड़ा एवं मकान आदि का निर्धारण होता हैं। अतः किसानों को मौसम की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.