नमस्कार किसान भाइयों , जैसा कि आप जानते है कि आजकल भारत सरकार द्वारा एक योजना चलाई गई है जिसका नाम Pm Kisan Samman निधि है और दोस्तों आजकल हर गाँव मे इस समय Pm kisan सम्मान निधि की बात हो सब लोगो का यही सवाल है कि आपने ने अपनी eKYC कराई है या नहीं , अगर नहीं करवाई तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे तो किसान भाइयों इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको eKYC करवानी पड़ेगी। तो दोस्तों , चलिए जानते है कि किसान भाई , अपनी eKYC कैसे करें और कहाँ जाना होगा।

PM Kisan eKYC update 2025 कैसे करें? – से जुड़े कुछ सवाल
सवाल | जवाब |
---|---|
PM Kisan eKYC update 2025 कैसे करें | आधिकारिक पोर्टल या CSC सेंटर से |
पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे करें | आधार और मोबाइल OTP से |
पीएम किसान योजना eKYC कहाँ से होगी | pmkisan.gov.in से |
PM Kisan eKYC status check कैसे करें | पोर्टल पर Aadhaar नंबर डालकर |
PM Kisan eKYC OTP update कब करें | लॉगिन के समय OTP आने पर |
पीएम किसान eKYC online करना आसान है क्या | हाँ, मोबाइल से भी हो सकता है |
PM Kisan eKYC process क्या है | आधार वेरिफिकेशन और OTP से अपडेट |
PM Kisan eKYC CSC center से कैसे करें | नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर |
PM Kisan eKYC last date 2025 क्या है | सरकार द्वारा तय समय सीमा तक |
पीएम किसान eKYC mobile से हो सकता है क्या | हाँ, pmkisan.gov.in साइट से |
यह भी जाने – छोटे किसान के लिए सस्ती कृषि मशीन कौन-कौन सी है? || आसान भाषा में पूरी जानकारी?
eKYC आखिर होता क्या है?
किसान भाइयों , सबसे पहले आप यह समझ लें कि eKYC का मतलब क्या है तो दोस्तों , आपको बता दें कि eKYC का मतलब है Know Your Customer और e का मतलब Electronic डेटा, जिससे की सरकार को पता चलता है कि यह किसान मौजूद है या नहीं या इस पास जमीन है या नहीं। eKYC से भाइयों , करवाने से पैसा आने के ज्यादा चांस बढ़ जाते है। eKYC करने से सरकार को ये भरोसा हो जाता है कि पैसा सही किसान तक पहुँच रहा है। और भाई, सरकार का भी काम आसान हो जाता है क्योंकि फर्जीवाड़े बंद हो जाते हैं।
2025 में eKYC अपडेट क्यों ज़रूरी है?
अब सवाल ये है कि भाई, eKYC का इतना झंझट क्यों कर रही है सरकार? तो देखो –
- कई लोग गलत जानकारी देकर पैसा ले रहे थे।
- कई जगह पर किसान भाई का खाता बंद हो गया, तो किस्त वहीं अटक गई।
- सरकार चाहती है कि असली हकदार को ही पैसा मिले।
- बिना eKYC के अब आगे कोई भी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।
यानी भाई, अगर आपने eKYC नहीं किया तो चाहे आप कितनी भी बार बैंक जाकर पासबुक देख लो, पैसा नहीं आएगा।
यह भी जाने – किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं – आसान भाषा में पूरी जानकारी।
दोस्तों eKYC करने के तरीके क्या है?
दोस्तों , अब आता है असली सवाल – eKYC करेंगे कैसे? तो भाई इसके दो आसान तरीके हैं –
1. ऑनलाइन तरीका (मोबाइल से खुद):
अगर आपके पास स्मार्टफोन है और आप थोड़ी बहुत इंटरनेट चलाना जानते हैं, तो आप घर बैठे ही eKYC कर सकते हो। तरीका ये है –
- सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल खोलो और PM Kisan की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) खोल लो।
- वेबसाइट पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा, वहाँ क्लिक करना है।
- अब eKYC लिखा दिखेगा, उस पर क्लिक करो।
- फिर आधार कार्ड नंबर डालो और Search पर क्लिक करो।
- अब आपके मोबाइल में जो आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर है, उस पर OTP आएगा।
- उस OTP को डालते ही आपका eKYC पूरा हो जाएगा।
2. ऑफलाइन तरीका (CSC सेंटर पर जाकर):
किसान भाइयों , अगर आपके पास फोन नहीं और या आप फोन नहीं चला पाते है तो आप Csc सेंटर जाकर आप अपनी eKYC करवा सकते है और यह आपको आपके शहर या मोहले भी होंगे तो आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यहाँ आपके सारे काम हो जाएंगे जैसे कि eKYC , Mobile number, New Farmer registration etc.
Also read – PM Kisan Yojana से ट्रैक्टर कैसे खरीदें? | किसान कैसे इसका उपयोग कर सकते हैं।
eKYC करते समय ध्यान रखने वाली बातें?
भाई, कई बार छोटे-छोटे कारणों से eKYC फेल हो जाता है। तो इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है –
- आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- नाम, जन्मतिथि और पता – आधार और बैंक दोनों में एक जैसा होना चाहिए।
- इंटरनेट चलाते समय नेटवर्क सही होना चाहिए वरना OTP नहीं आएगा।
- अगर ऑनलाइन तरीका नहीं हो रहा तो सीधे CSC सेंटर चले जाओ, वहाँ सब आसान हो जाएगा।
eKYC अपडेट करने के फायदे क्या है?
eKYC का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपकी किस्त बिना रुके आपके खाते में आती रहेगी। इसके अलावा –
- फर्जी नाम पर पैसा लेने वाले लोगों को रोका जाएगा।
- किसान का सही रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा।
- भविष्य में आने वाली नई योजनाओं का लाभ भी सीधे आपके खाते में आएगा।
- बैंक और सरकार दोनों को पता रहेगा कि असली किसान कौन है।
Also read – PM Kisan Yojana Status Kaise Check Kare || अभी जानें ₹2000 आया या नहीं?

गाँव में eKYC से जुड़ी परेशानियाँ क्या क्या है?
भाई, सच बताऊँ तो गाँव में eKYC करना इतना आसान भी नहीं है। कई बार नेटवर्क की दिक्कत होती है, कई बार OTP ही नहीं आता। ऊपर से CSC सेंटर वाले कभी-कभी लंबी लाइन लगवा देते हैं। ऐसे में किसान भाई कई बार नाराज़ भी हो जाते हैं। लेकिन भाई, ये करना ज़रूरी है क्योंकि अगर eKYC नहीं किया तो किस्त ही बंद हो जाएगी।
5 रोचक फैक्ट्स PM Kisan eKYC से जुड़े?
PM किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी किसान नकद सहायता योजना है, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा फायदा होता है।
- eKYC न करने पर किस्त फँस जाती है, और कई किसान महीनों तक इंतज़ार करते रह जाते हैं।
- पहली बार eKYC 2022 में अनिवार्य किया गया था, लेकिन 2025 में इसका और भी सख्ती से पालन हो रहा है।
- भारत के करीब 12 करोड़ किसान इस योजना से जुड़े हैं, और सरकार हर साल लगभग 75,000 करोड़ रुपये किसानों को देती है।
- कई राज्यों में अब पंचायत स्तर पर भी eKYC कैम्प लगने लगे हैं, ताकि किसानों को गाँव से बाहर न जाना पड़े।
यह भी जाने – किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे || किसान के लिए सबसे जरूरी सुविधा?
निष्कर्ष:
तो दोस्तों , अगर आपको अगर आप भी अपनी eKYC करवाना चाहते है तो आप अपने नजदीकी Csc सेंटर पर जाकर अपनी eKYC करवा सकते है और साथ ही अपना New Registration भी करवा सकते है तो किसान भाइयों , अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।